फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bjp get the biggest ever donation of 144 crore before election

चुनाव से पहले भाजपा को मिला अब तक का सबसे बड़ा चंदा, इस ट्रस्ट ने दिए 144 करोड़

Mon, 05 Nov 2018 02:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
bjp get the biggest ever donation of 144 crore before election

वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय जनता पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा दान मिला है। 7 प्रमुख कंपनियों के एक समूह ट्रस्ट ने सत्ताधारी पार्टी को कुल 169 करोड़ रुपये में से 144 करोड़ रुपये का दान दिया है। 

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार प्रूडेंट इल्केट्रोरल ट्रस्ट ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि उसने कांग्रेस और बीजू जनता दल को भी दान दिया है। अब तक हमेशा से छोटी राजनीतिक पार्टियों को दान देने वाले इस ट्रस्ट ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की पार्टी को सबसे बड़ा दान दिया है। 
विज्ञापन


इन कंपनियों ने दिया दान

प्रूडेंट ट्रस्ट को पहले सत्या इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट के नाम से जाना चाहता था। जिन कंपनियों ने इस ट्रस्ट के जरिए दान दिया है उनमें डीएलएफ (52 करोड़), भारती ग्रुप (33 करोड़), श्रॉफ ग्रुप 22 करोड़, टोरेंट ग्रुप (20 करोड़), डीसीएम श्रीराम (13 करोड़), केडिला ग्रुप (10 करोड़) और हल्दिया एनर्जी (8 करोड़) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को दिए केवल 10 करोड़ रुपये

इस ग्रुप ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी को उस वक्त केवल 10 करोड़ रुपये दिए थे। 5 करोड़ रुपये ट्रस्ट ने बीजू जनता दल को दिए थे। इससे पहले ट्रस्ट ने शिरोमणि अकाली दल, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल को भी दान दिया था। 


कंपनियां करती हैं केवल इस ट्रस्ट के जरिए दान

देश की 90 फीसदी कंपनियां केवल इस ट्रस्ट के जरिए ही राजनीतिक पार्टियों को चंदा देती हैं। भाजपा को 18 किश्तों में यह चंदा दिया गया था। कांग्रेस को चार और बीजेडी को तीन चेक के जरिए पैसा दिया गया था। देश में इस वक्त 22 पंजीकृत इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट हैं, जिनमें प्रूडेंट सबसे बड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed