फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin Prices Today in India today 19 july 2021 in india Cryptocurrency Prices

Bitcoin Price: क्रिप्टो बाजार में सुस्ती, जानिए दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी के दाम

Mon, 19 Jul 2021 04:36 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 19 Jul 2021 04:36 PM IST
सार

दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में से छह लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। केवल टेथर, एक्सआरपी, बाइनेंस यूएसडी और यूएसडी क्वाइन में मामूली तेजी आई है।

विज्ञापन
Bitcoin Prices Today in India today 19 july 2021 in india Cryptocurrency Prices
बिटक्वाइन की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

आज ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। इससे निवेशकों को नुकसान हुआ है। वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण में 0.60 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह 1.29 लाख करोड़ डॉलर हो गया है। दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में से छह लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। केवल टेथर, एक्सआरपी, बाइनेंस यूएसडी और यूएसडी क्वाइन में मामूली तेजी आई है। वहीं दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन के अलावा आज इथेरियम, डॉजक्वाइन, बाइनेंस क्वाइन, कार्डानो, आदि में गिरावट देखी जा रही है।  

विज्ञापन


बिटक्वाइन की बात करें, तो coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यह 0.20 फीसदी गिरकर 31796.48 डॉलर पर पहुंच गई। बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 7.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं सुबह 10.40 बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

विज्ञापन
  • बिटक्वाइन - 0.20 फीसदी गिरकर 31796.48 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 2.49 फीसदी गिरकर 1908.92 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.06 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 0.26 फीसदी गिरकर 301.85 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 0.90 फीसदी गिरकर 1.18 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 0.04 फीसदी बढ़कर 0.5872 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.07 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 4.04 फीसदी गिरकर 0.1797 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 0.45 फीसदी गिरकर 12.45 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस यूएसडी - 0.07 फीसदी बढ़कर 1.00 डॉलर हुई कीमत।

डॉजक्वाइन के बाद इथेरियम के सह-संस्थापक छोड़ा मैदान
डॉजक्वाइन के सह-संस्थापक जैक्सन पामर ने कुछ दिन पहले क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री को आड़े हाथ लिया था। अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के सह-संस्थापक एंथनी डी आयोरियो ने भी इंडस्ट्री से किनारा करने की घोषणा की है। उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा कारणों के चलते यह कदम उठाया है। 48 साल के कनाडाई नागरिक एंथनी डी आयोरियो 2017 से सिक्योरिटी टीम के घेरे में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'क्रिप्टो इंडस्ट्री में बहुत जोखिम है। मैं इस माहौल में खुद को असुरक्षित महसूस करता हूं। अगर मैं बड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता तो मुझे लगता है कि मैं ज्यादा सुरक्षित होता।' वह क्रिप्टो स्टार्टअप्स से किनारा कर लेंगे और अब किसी भी ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट में निवेश नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed