फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin Prices Today in India 15 july 2021 in india Cryptocurrency Prices

Bitcoin Price: बिटक्वाइन, इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन में उछाल, जानिए शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी के दाम

Thu, 15 Jul 2021 02:16 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 15 Jul 2021 02:16 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों में यह 1.34 फीसदी बढ़कर 32387.57 डॉलर पर पहुंच गई। हालांकि बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Bitcoin Prices Today in India 15 july 2021 in india Cryptocurrency Prices
बिटक्वाइन की कीमत - फोटो : iStock

विस्तार

आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में दो फीसदी की तेजी आई, जिसके बाद वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ डॉलर का हो गया है। दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में से पांच हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। बिटक्वाइन के अलावा आज इथेरियम, बाइनेंस क्वाइन, कार्डानो और एक्सआरपी में तेजी देखी जा रही है। वहीं डॉजक्वाइन, टेथर, यूएसडी क्वाइन, पोल्का डॉट और बाइनेंस यूएसडी में गिरावट आई है। 

विज्ञापन


बात अगर दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन की करें, तो coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यह 1.34 फीसदी बढ़कर 32387.57 डॉलर पर पहुंच गई। हालांकि बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं दोपहर दो बजे तक दुनिया की 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट्स- 

विज्ञापन
  • बिटक्वाइन - 1.34 फीसदी बढ़कर 32387.57 डॉलर हुई कीमत।
  • इथेरियम - 2.85 फीसदी बढ़कर 1953.58 डॉलर हुई कीमत।
  • टेथर - 0.02 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस क्वाइन - 4.79 फीसदी बढ़कर 309.56 डॉलर हुई कीमत।
  • कार्डानो - 1.15 फीसदी बढ़कर 1.24 डॉलर हुई कीमत।
  • एक्सआरपी - 1.44 फीसदी बढ़कर 0.6081 डॉलर हुई कीमत।
  • यूएसडी क्वाइन - 0.02 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।
  • डॉजक्वाइन - 0.39 फीसदी गिरकर 0.1925 डॉलर हुई कीमत।
  • पोल्का डॉट - 0.53 फीसदी गिरकर 13.39 डॉलर हुई कीमत।
  • बाइनेंस यूएसडी - 0.02 फीसदी गिरकर 1.00 डॉलर हुई कीमत।

स्रोत - coinmarketcap.com 

बिटक्वाइन को वैध मुद्रा बनाने वाला पहला देश अल साल्वाडोर
मालूम हो कि हाल ही में सेंट्रल अमेरिकन देश अल साल्वाडोर ने दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन को देश की वैध मुद्रा बनाने के बिल को मंजूरी दी है। यह बिटक्वाइन को वैध करेंसी घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अल साल्वाडोर की आधिकारिक मुद्रा अमेरिकी डॉलर है। देश में अमेरिकी डॉलर पहले की तरह वैध मुद्रा बनी रहेगी और बिटक्वाइन का उपयोग वैकल्पिक रहेगा। हालांकि रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अल सल्वाडोर में सामान्य करेंसी की तरह ही बिटक्वाइन को इस्तेमाल को लेकर लोगों में अभी भी पूरा भरोसा नहीं जमा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed