फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin investor buys an entire SpaceX flight for the ultimate polar adventure

SpaceX: बिटकॉइन निवेशक ने उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव की यात्रा के लिए बुक की स्पेसएक्स की फ्लाइट, जानें सबकुछ

Tue, 01 Apr 2025 12:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Apr 2025 12:18 PM IST
सार

SpaceX: चीन में जन्मे उद्यमी चुन वांग नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन रॉकेट के जरिए अटलांटिक महासागर के ऊपर दक्षिण की ओर उड़ान भरी। वे अपने तीन साथियों के साथ उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव की यात्रा पर निकले हैं। 64 साल के मानव अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास में यह अपने तरह की पहली यात्रा है।

विज्ञापन
Bitcoin investor buys an entire SpaceX flight for the ultimate polar adventure
स्पेसएक्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : SpaceX

विस्तार

एक बिटकॉइन निवेशक ने अपने और तीन अन्य लोगों के लिए स्पेसएक्स फ्लाइट बुक की है। इस फ्लाइट के जरिए वे सोमवार की रात उत्तरी और दक्षिणी घ्रुव की यात्रा पर निकले। उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर लोगों को ले जाने के लिए यह इस तरह की पहली रॉकेट यात्रा है।

विज्ञापन


चीन में जन्मे उद्यमी चुन वांग नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से कक्षा में पहुंचे। स्पेसएक्स के फाल्कन रॉकेट ने अटलांटिक महासागर के ऊपर दक्षिण की ओर उड़ान भरी। ऐसा 64 साल के मानव अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। हालांकि, वांग की ओर से खुलासा नहीं किया गया है कि उन्होंने साढ़े तीन दिन के इस साहसिक यात्रा के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स को कितना भुगतान किया।
विज्ञापन


Share Market Update: अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी भी बेदम
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी उड़ान का पहला चरण- फ्लोरिडा से दक्षिणी ध्रुव तक- मुश्किल से आधे घंटे में पूरा होने की उम्मीद थी। लगभग 270 मील (430 किलोमीटर) की लक्षित ऊंचाई से उनका पूरी तरह से स्वचालित कैप्सूल लगभग डेढ़ घंटे में पूरी दुनिया का चक्कर लगा लेगा।  इसमें एक ध्रुव से दूसरे ध्रुव तक उड़ान भरने के लिए लगे 46 मिनट शामिल हैं।

वांग पूर्व में व्यक्तिगत रूप से ध्रुवीय क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और अब वे उन्हें अंतरिक्ष से देखने की इच्छा के कारण स्पेक्सएक्स के रॉकेट से यात्रा कर रहे हैं। अब माल्टा के नागरिक होने के नाते, वे अपने साथ तीन अतिथियों को भी लेकर आए। इनमें नॉर्वेजियन फिल्म निर्माता जैनिके मिकेलसेन, जर्मन रोबोटिक्स शोधकर्ता रबिया रोगे और ऑस्ट्रेलियाई ध्रुवीय गाइड एरिक फिलिप्स शामिल हैं।

New Rules April 1st 2025: एटीएम से निकासी पर शुल्क और UPI से लेकर हाइवे पर टोल दरों तक, आज से बदल रहा बहुत कुछ

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली नॉर्वेजियन मिकेलसेन पहले भी ध्रुवों के ऊपर से उड़ान भर चुकी हैं, लेकिन बहुत कम ऊंचाई पर। वह 2019 के रिकॉर्ड तोड़ने वाले मिशन का हिस्सा थीं, जिसमें नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन के चंद्रमा पर उतरने की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए गल्फस्ट्रीम जेट में ध्रुवों से होते हुए पूरी दुनिया का चक्कर लगाया गया था। चालक दल ने दो दर्जन प्रयोगों की योजना बनाई है- जिसमें अंतरिक्ष में पहली बार मानव की ओर से एक्स-रे लेना भी शामिल है। टीम अपनी यात्रा का दस्तावेजीकरण करने के लिए सामान्य से अधिक कैमरे लाई है, जिन्हें फ्रैम2 नाम दिया गया है। इनका नाम सौ साल से भी ज्यादा पुराने नॉर्वेजियन ध्रुवीय अनुसंधान जहाज के नाम पर रखा गया है।


स्पेसएक्स के किको डोन्चोव ने पिछले सप्ताह कहा था कि कंपनी लगातार अपने प्रशिक्षण को परिष्कृत कर रही है, ताकि पारंपरिक एयरोस्पेस पृष्ठभूमि के बिना "सामान्य लोग" "कैप्सूल में चढ़ सकें।

वांग और उनका दल ध्रुवीय उड़ान को जंगल में कैम्पिंग करने जैसा मानते हैं। वांग ने पिछले सप्ताह एक्स के माध्यम से कहा, "अंतरिक्ष उड़ान तेजी से नियमित होती जा रही है और ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह देखकर खुशी हो रही है।"

वांग ने बताया कि 2002 में अपनी पहली उड़ान के बाद से ही वे अपनी उड़ानों की गिनती कर रहे हैं, हर दुनिया की यात्रा करने की चाह में वे विमानों, हेलीकॉप्टरों और हॉट एयर बैलून पर उड़ान भर रहे हैं। अब तक वे आधे से ज़्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं। स्पेक्सएक्स के जरिए यह उनकी 1000वीं उड़ान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed