{"_id":"62419f10aec95552e67efbb5","slug":"bitcoin-hits-new-quarterly-high-scales-47000-dollar-for-first-time-in-2022-know-status-of-other-cryptocurrencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency: तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा बिटक्वाइन, 2022 में पहली बार छुआ 47 हजार डॉलर का आंकड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Cryptocurrency: तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा बिटक्वाइन, 2022 में पहली बार छुआ 47 हजार डॉलर का आंकड़ा
Mon, 28 Mar 2022 05:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:12 PM IST
सार
Bitcoin Hits New Quarterly High: बीते 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में अच्छी खासी बहार देखने को मिली है। जहां एक ओर वैश्विक क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप पांच फीसदी बढ़ा है तो दूसरी ओर दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन ने तीन महीने का उच्च स्तर छुआ है।
विज्ञापन
बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार में अच्छा उछाल देखने को मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप लगभग पांच प्रतिशत की जोरदार वृद्धि देखने को मिली है और इस अवधि में कुल बाजार पूंजीकरण 2.2 खरब डॉलर के पार निकल गया। इसके साथ ही दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने बीते तीन महीने का उच्च स्तर छुआ है।
विज्ञापन
बिटक्वाइन का आदन-प्रदान बढ़ा
सोमवार को खबर लिखे जाने तक बिटक्वाइन का दाम करीब चार फीसदी या 1,35,000 रुपये की तेजी के साथ 35,96,835 रुपये पर पहुंच गया। यानी साल 2022 में पहली बार बिटक्वाइन ने 47000 डॉलर का स्तर पाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, खास बात यह रही कि बीते महज 24 घंटे के भीतर ही 34.75 अरब डॉलर से अधिक के बिटकॉइन के आदान-प्रदान के कारण सबसे लोकप्रिय डिजिटल टोकन का कुल कारोबार लगभग 95 प्रतिशत बढ़ा है। इस कीमत पर बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण भी 65 खरब रुपये था।
विज्ञापन
चार फीसदी उछला इथेरियम
बिटक्वाइन के साथ-साथ दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में भी सोमवार को जोरदार उछाल देखने को मिला और इसकी कीमत चार फीसदी तक बढ़ गई। इस तेजी के साथ इथेरियम का दाम 9,764 रुपये बढ़कर 2,54,252 रुपये पर पहुंच गया। इस कीमत पर इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 29.1 खरब रुपये हो गया। दुनिया की टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल अन्य क्रिप्टोकरेंसियों की बात करें तो कार्डानो 2.44 फीसदी, सोलाना 5.86 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन
पोल्काडॉट ने निवेशकों को किया खुश
टॉप 10 में शामिन पोल्काडॉट क्वाइन ने सोमवार को अपने निवेशकों की खूब चांदी कराई। इसकी कीमत में 7.44 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और इसका दाम 121 रुपये के इजाफे के साथ 1757 रुपये पर पहुंच गया। पोल्काडॉट की तरह से ही डिजिटल क्वाइन शीबा इनु ने भी निवेशकों को खुश करने का काम किया। शीबाइनु क्वाइन की कीमत सोमवार को 6.17 फीसदी या 0.000118 रुपये बढ़कर 0.002031 रुपये हो गई। इसके साथ ही डॉजक्वाइन में भी 4.14 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। डॉजक्वाइन की कीमत बढ़कर 11.57 रुपये हो गई है।
लाइटक्वाइन चढ़ा, टेथर में गिरावट
दूसरी टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी के साथ ही लाइटक्वाइन की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक लाइटक्वाइन 3.16 फीसदी या फिर 308 रुपये की तेजी लेते हुए 10,075 रुपये पर था। क्रिप्टोबाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सूची में शामिल टेथर क्वाइन एक मात्र ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रही जिसमें गिरावट देखने को मिली है। टेथर का दाम सोमवार को 1.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव टूटकर 76.64 रुपये पर आ गया।