फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bima Sugam will be flawless and more effective, IRDA chairman Debasish said product launch may be delayed

IRDA: बीमा सुगम को खामी रहित और अधिक कारगर बनाने की तैयारी, इरडा चेयरमैन ने कहा- उत्पाद लॉन्च में होगी देरी

Sat, 17 Jun 2023 06:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 17 Jun 2023 06:09 AM IST
सार

इरडा के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने कहा कि यह बहुत जटिल मंच है और उत्पाद भी जटिल है। इसलिए, कोई निश्चित तारीख बता पाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Bima Sugam will be flawless and more effective, IRDA chairman Debasish said product launch may be delayed
IRDAI के चेयरमैन देबाशीष पांडा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किफायती बीमा सुविधा ‘बीमा सुगम’ को अधिक कारगर बनाने के लिए इरडा की ओर से किए जा रहे संशोधन की वजह से इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। अगस्त तक इसे शुरू होना था। भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने शुक्रवार को इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईबीएआई) के सालाना सम्मेलन में बीमा सुगम की शुरुआत की प्रस्तावित तारीख बताने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह बहुत जटिल मंच है और उत्पाद भी जटिल है। इसलिए, कोई निश्चित तारीख बता पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, हम इस मंच और उत्पाद को जितना संभव हो, उतना ज्यादा खामियों से रहित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पांडा ने बीमा सुगम परियोजना को नया रूप देने और इसे एक अगस्त से शुरू करने के लिए पिछले माह मुंबई में कुछ प्रमुख बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


बीमा सुगम के फायदे
इरडा बीमा सुगम पर जून, 2022 से काम कर रहा है। यह किसी ई-कॉमर्स मंच की तरह ऑनलाइन बीमा बाजार के रूप में काम करेगा।

  • बीमा सुगम के जरिये बीमा जारीकर्ता के पास अपने उत्पाद पेश करने और उन्हें बेचने का अवसर होगा।
  • ग्राहक भी एक ही स्थान पर बीमा योजनाएं खरीद सकेंगे या उनका नवीनीकरण करा सकेंगे।
  • वे इस मंच से क्लेम पेश कर सकेंगे और अन्य सेवाएं भी ले सकेंगे।


हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज पर भी चल रहा काम
इरडा एक अन्य महत्वाकांक्षी परियोजना ‘हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज’ को लागू करने पर भी जोर दे रहा है। इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed