फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bhopal habibganj to become first world class railway station in india soon

देश का पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनेगा हबीबगंज, हवाई अड्डे जैसी होंगी सुविधाएं

Sat, 29 Sep 2018 04:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
bhopal habibganj to become first world class railway station in india soon

जल्द ही देश का पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हबीबगंज पर यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग भी बाहर से किसी एयरपोर्ट जैसा ही आभास देगी।

विज्ञापन


इस विश्वस्तरीय स्टेशन के बारे में कुछ खास बातेंः 

  • -- बंसल पाथवे नाम की कंपनी रेलवे स्टेशन का संचालन करेगी, 
  • -- रेलवे के पास केवल रेलगाड़ियों का संचालन का जिम्मा
  • -- इस स्टेशन को एयरपोर्ट के स्टाइल में बनाया जा रहा है। 
  • -- पॉर्किंग से लेकर खानपान तक बंसल ग्रुप के अधीन होगा। 
  • -- स्टेशन पर शॉपिंग के लिए दुकानें, फूड कोर्ट 
  • -- सर्विस अपार्टमेंट, बस टर्मिनल 
  • -- आगमन व प्रस्थान के लिए 6 लिफ्ट और 11 एस्केलेटर  
  • -- पैदल चलने वालों के लिये 2 सबवे  -- पार्सल के लिये अलग से कॉरिडोर 


देश का पहला आईएसओ स्टेशन है हबीबगंज

हबीबगंज को देश का पहला आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने का गौरव भी मिला हुआ है। यहीं से चलने वाली हबीबगंज-निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस को देश की पहली आईएसओ सर्टिफाइड ट्रेन है। इसके बाद ही अन्य ट्रेनों को आईएसओ मिलने की कवायद शुरू हुई थी। 

विज्ञापन


भोपाल की आधी आबादी पकड़ती है ट्रेन

भोपाल शहर की आधी आबादी इस स्टेशन के जरिए अपने गंतव्य की ट्रेन पकड़ती है। तीन साल के अंदर लगभग 450 करोड़ की लागत से हबीबगंज रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जायेगा। आपात स्थिति में रेलवे स्टेशन को 4 मिनट में खाली कराया जा सकेगा। आग लगने की स्थिति में यात्री 6 मिनट में सुरक्षित स्थान तक पहुंच जायेंगे। स्टेशन पर सोलर एनर्जी का उपयोग किया जायेगा जिससे बिजली मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed