{"_id":"5ea1abd88ebc3e90701b7a95","slug":"bharti-infratel-reported-net-profit-of-rs-650-crore-in-fourth-quarter-of-last-financial-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती इन्फ्राटेल को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 650 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारती इन्फ्राटेल को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 650 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Thu, 23 Apr 2020 08:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:23 PM IST
सार
भारती इंफ्राटेल ने बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 650 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। दूरसंचार टावर कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 608 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आय 14,647 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
विस्तार
कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत आय बढ़कर 3,624 करोड़ रुपये हो गई, जो 2018-19 की समान तिमाही में 3,600 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा कि उसने एक अप्रैल, 2019 से नई लेखा प्रणाली को अपनाया है। ऐसे में 2019-20 के वित्तीय नतीजों की तुलना पूर्व के परिणामों से नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
भारती इंफ्राटेल ने इंडस टावर्स के साथ विलय की समयसीमा को दो माह बढ़ाकर 24 जून कर दिया है। 31 मार्च, 2020 को समाप्त पूरे वित्तवर्ष में कंपनी ने 3,299 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। भारती इंफ्राटेल के टावरों की संख्या 95,372 है। इनमें से 42 प्रतिशत इकाइयां इंडस टावर्स के प्रबंधन में हैं।
विज्ञापन
भारती इंफ्राटेल के चेयरमैन अखिल गुप्ता ने कहा, ‘कुछ कठिन वर्षों के बाद बीते साल भारतीय दूरसंचार उद्योग ने शुल्क वृद्धि के रूप में कुछ रचनात्मक उपाय किए। इसके अलावा डेटा की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि के चलते कंपनियों ने अपने नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान केंद्रित किया है।’
विज्ञापन