फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Beware! Flexi Fare system is ready to cut your pockets

त्यौहारों के दौरान फ्लैक्सी फेयर सिस्टम काटेगा आपकी जेब

Tue, 13 Sep 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
Beware! Flexi Fare system is ready to cut your pockets
भारतीय रेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान अगर आप तेज रफ्तार चलने वाली राजधानी से घर जाने की सोच रहे तो आपकों अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको रेलवे की फ्लैक्सी रेट नियम के तहत डेढ़ गुणा बढ़ा हुआ किराया देना ही पड़ेगा, क्योंकि पूर्वांचल की तरफ जाने वाली राजधानी, दुरंतो ट्रेन में बर्थ खाली नहीं है।

विज्ञापन


लिहाजा अगर आप तत्काल के भरोसे है या वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने की सोच रहे तो जेब ढीली करने के लिए तैयार रहें। 

त्यौहारों के दौरान घर जाने के लिए अगर आपने राजधानी, शताब्दी व दुरंतो ट्रेन में पहले से टिकट बुक करा लिया है तो इस नियम के उलझन में नहीं पड़ेंगे, लेकिन वेटिंग टिकट मिलने के कारण तत्काल टिकट के भरोसे है तो ऊंची कीमत चुका कर त्यौहार में शरीक  होने  के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन

सभी ट्रेनों में जगह फुल

Beware! Flexi Fare system is ready to cut your pockets
ट्रेन - फोटो : demo

दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, मुंबई, डिब्रुगढ़ की तरफ जाने वाली सभी राजधानी ट्रेन अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के पहले सप्ताह तक फुल है। एक्सप्रेस, सुपर फास्ट व मेल एक्सप्रेस में तो बर्थ खाली नहीं ही है साथ राजधानी ट्रेन में भी वेटिंग टिकट मिल रहा है।

कुछ ट्रेन में सीट खाली भी है तो महज 5-8 सीट। ऐसे में हर हाल में आपकों राजधानी ट्रेन से सफर करने के लिए फ्लैक्सी नियम के 50 प्रतिशत बढ़े हुई कीमत को चुकाना पड़ेगा। 10 से 40 प्रतिशत वाले दायरे से आप बाहर है।

अक्टूबर 30 से 4 नवंबर के बीच राजेंद्र नगर राजधानी में 108 से 320 वेटिंग टिकट कट रहा है। इसी तरह मुंबई राजधानी में  दीपावली के दिन 317 वेटिंग टिकट मिल रहा है। इस दौरान इलाहाबाद दुरंतो ट्रेन के एसी थ्री में जहां 50 प्रतिशत से अधिक वेटिंग टिकट मिल रहा है तो स्लीपर क्लास में ढाई सौ से अधिक वेटिंग है। यानी सभी ट्रेनें हाऊस फुल हैं। ऐसे में यात्रा के लिए बेस फेयर से 50 प्रतिशत अधिक शुल्क चुका कर यात्रा करने के लिए आप तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed