फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bengaluru residents to pay more for disposing trash, BBMP levies 'garbage cess'; BJP slams Congress govt

Bengaluru Garbage Cess: बंगलूरू के लोगों को ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए चुकाना होगा टैक्स, जानिए क्या है प्लान

Tue, 01 Apr 2025 01:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Apr 2025 01:14 PM IST
सार

Bengaluru Garbage Cess: बीबीएमपी ने बताया कि होटल पहले कचरे के प्रबंधन के लिए प्रति किलोग्राम 5 रुपये का भुगतान करते थे। अब इसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। आवासीय घरों के मामले में कर की दर उसके साइज के आधार पर तय किया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Bengaluru residents to pay more for disposing trash, BBMP levies 'garbage cess'; BJP slams Congress govt
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बंगलूरू के लोगों को अब ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अलग से शुल्क चुकाना होगा। वृहत बंगलूरू महानगरपालिका (बीबीएमपी) ने 01 अप्रैल 2025 से कचरा उपकर (गार्बेज सेस) के रूप में इसे वसूलने की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


दूध और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब बीबीएमपी ने अब बंगलूरू के लोगों से एक नया कर वसूलने का एलान कर दिया है। बीबीएमपी ने लोगों से हर महीने ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए गार्बेस सेस वसूलने का फैसला किया है। यह फैसला एक अप्रैल से लागू हो गया। कचरा प्रबंधन के लिए दुकानों, होटल और आवासीय भवनों से अलग-अलग कर की वसूली होगी।
विज्ञापन


बीबीएमपी ने बताया कि होटल पहले कचरे के प्रबंधन के लिए प्रति किलोग्राम 5 रुपये का भुगतान करते थे। अब इसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। आवासीय घरों के मामले में कर की दर उसके साइज के आधार पर तय किया गया है। 600 वर्ग फुट वाले घरों हर महीने 10 रुपये का भुगतान करना होग। वहीं, 600 से 1000 वर्ग फुट के घर वालों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। 1000 से 2000 वर्गफुट के घरों को 100 रुपये हर महीने जबकि 2000 से 3000 वर्गफुट के घरों को हर महीने 150 रुपये कचरा उपकर के रूप में चुकाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएमपी संपत्ति कर में सालाना कचरा कर का भुगतान करेगा। बीबीएमपी के नए फैसले से सालाना 600 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। खजाने को भरने के लिए विभिन्न स्रोतों से धन जुटाने की कवायद के तहत यह कदम उठाया गया है।

इस बीच, कर्नाटक के एलओपी और भाजपा विधायक आर अशोक ने 'कचरा उपकर' लागू करने के लिए सरकार की आलोचना की। इस टैक्स को लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए अशोक ने सवाल उठाया कि क्या यह टैक्स "सीएम की कुर्सी पाने के लिए वसूला जा रहा है।"


एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में अशोक ने लिखा, "बेंगलुरु के कचरे का निपटान करने में विफल रही और सिलिकॉन सिटी को कचरा शहर में बदल दिया कांग्रेस सरकार ने अब कचरा संग्रह के लिए भी शुल्क तय कर दिया है। ऐसा लगता है कि उन्होंने बेंगलुरु शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने का वादा करके कचरा निपटान के नाम पर अपनी तिजोरी भरने का फैसला किया है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सर पहले ब्रांड बैंगलोर के नाम पर लूट की, अब कचरे के नाम पर भी लूट करेंगे? क्या यह बिहार चुनाव का खर्च है या सीएम की कुर्सी पाने के लिए रिश्वत?"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed