फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bengaluru airport to soon become aadhaar enabled airport, not to carry paper documents

बंगलूरू होगा देश का पहला एयरपोर्ट जहां आधार से होगी एंट्री, 10 मिनट में मिलेगा बोर्डिंग पास

Mon, 09 Oct 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 09 Oct 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
bengaluru airport to soon become aadhaar enabled airport, not to carry paper documents

बंगलूरू एयरपोर्ट पर जल्द ही आधार कार्ड के जरिए यात्रियों की एंट्री होगी और बोर्डिंग पास भी इसी से मिलने लगेगा। इससे उन्हें किसी और डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी शुरुआत दिसंबर 2018 से होगी। 

विज्ञापन


फरवरी में दो महीने के प्रोजेक्ट के बाद बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को आधार बेस्ड सिस्टम से एंट्री और विमान में चढ़ने से पहले बोर्डिंग पास देने के लिए अपनी कमर कस ली है। 
विज्ञापन


10 मिनट में बोर्डिंग गेट तक कंप्लीट होगा प्रोसेस
बीआईएएल ने कहा है कि आधार बेस्ड सिस्टम से यात्रियों की एंट्री से लेकर के बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में केवल 10 मिनट का समय लगेगा। अभी इस प्रोसेस को पूरा करने में आधा घंटे से ऊपर का समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- एयरपोर्ट्स पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या, परेशान CISF ने दी चौंकने वाली रिपोर्ट

केंद्र सरकार जल्द देश भर में करेगी लागू
एविएशन मिनिस्ट्री यात्रियों के एयरपोर्ट पर एंट्री के तरीके को और भी आसान करने की तैयारी कर रही है। उड्डयन मंत्रालय यात्रियों को पेपर चेकिंग की जटिल प्रक्रिया से निजात दिलाने के लिए बायोमेट्रिक एंट्री का प्लान बनाया जा रहा है। 

बता दें कि सरकार एयरपोर्ट पर पहले से ही एंट्री के लिए मोबाइल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है, जिससे कागजी प्रक्रिया के बजाय मोबाइल से वो काम निपटाए जा सकें। अब नई प्रक्रिया के तहत टिकट बुकिंग के समय इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड की मदद से बायोमेट्रिक एंट्री की जा सकेगी।


बंगलूरू के बाद आएगा हैदराबाद का नंबर
एविएशन सेक्रेटरी आरएन चौबे का कहना है कि ऐसा होने के बाद हर यात्री को चेकिंग पर सिर्फ बायोमेट्रिक प्रोसेस से गुजरना होगा, न कि अपने आइडेंटिफिकेशन प्रूफ दिखाने होंगे। इतना ही नहीं, उन्हें अपने टिकट को दिखाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

दरअसल, फिलहाल यात्रियों को एंट्री की हर स्टेज पर स्टैंपिंग प्रोसेस का सामना करना पड़ता है। चौबे के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया डिजिटल यात्रा प्लान पर काम कर रही है। बंगलूरू के बाद देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स भी इस प्रोसेस की शुरुआत करेंगे, जिसमें अगला नंबर हैदराबाद एयरपोर्ट का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed