2019 में बीयर की बिक्री में हुआ इजाफा, लेकिन वृद्धि दर में हुई कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन सालों में बीयर की बिक्री में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है, लेकिन इसके साथ ही हर तिमाही इसकी वृद्धि दर में कमी देखने को मिली है। कई राज्यों द्वारा बीयर पर भारी भरकम कर और शराब की बिक्री पर बैन लगाने के कारण ऐसा देखने को मिल रहा है।
10 फीसदी से कम रही है बिक्री
नोटबंदी से पहले बीयर की बिक्री सालाना 10 फीसदी के हिसाब से हो रही थी। 2018 में यह 5.7 फीसदी रह गई, वहीं 2019 में यह बढ़कर के 6.9 फीसदी हो गई है। यूके की रिसर्च कंपनी ग्लोबल डाटा की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के पहले छह महीनों में बीयर की बिक्री काफी अच्छी रही। लोकसभा चुनाव और आईपीएल के चलते बीयर काफी बिकी, लेकिन साल के अगले छह माह में यह गिर गई।
आंध्र प्रदेश द्वारा बार की संख्या में 40 फीसदी तक कमी करने और मानसून के ज्यादा महीनों तक रहने के कारण भी बिक्री में कमी देखने को मिली है। अप्रैल से जून के बीच बीयर की बिक्री सबसे ज्यादा 45 फीसदी तक रहती है। देश के सबसे बड़े बीयर मार्केट में शुमार आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सहित देश के कई राज्यों ने बीयर पर टैक्स भी बढ़ा दिया है। भारत में बीयर की सालाना खपत प्रति व्यक्ति दो लीटर है। यह विश्व में सबसे कम खपत है।
बीयर बनाने वाली कंपनियों को उम्मीद है अगले वित्त वर्ष से बिक्री और बढ़ सकती है। हालांकि अभी आर्थिक सुस्ती की वजह से भी बीयर की बिक्री में कमी देखने को मिली है।