फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bathing And Washing Clothes Also Expensive, Major Company Increased Detergents And Soap Price, Know How Much Effect Your Pocket

मार गई महंगाई : नहाना और कपड़े धोना भी महंगा, प्रमुख कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए कितनी होगी जेब ढीली

Tue, 07 Sep 2021 08:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Sep 2021 08:00 PM IST
सार

देश में महंगाई ने नागरिकों की कमर तोड़ रखी है। महंगे ईंधन के कारण अमूमन सभी आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं के दाम काफी बढ़ गए हैं। अब बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनीलिवर ने साबुन-सर्फ के दाम भी बढ़ाने का फैसला किया है। 
 

विज्ञापन
Bathing And Washing Clothes Also Expensive, Major Company Increased Detergents And Soap Price, Know How Much Effect Your Pocket
soap - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशवासियों को अब अपने घरेलू खर्च में और फटका लगेगा। रोजमर्रा की जरूरत के साबुन, सर्फ के दाम भी बढ़ गए हैं। फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने नहाने व कपड़े धोने के साबुन, डिटर्जेंट व अन्य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। 

विज्ञापन


व्हील के दाम इतने बढ़े
एचयूएल ने डिटर्जेंट श्रेणी में एक किलोग्राम और 500 ग्राम दोनों पैक के लिए व्हील की कीमत में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 3.5 प्रतिशत है। इससे व्हील के 500 ग्राम के पैकेट की कीमत अब 29 रुपये होगी, जबकि पहले यह 28 रुपये थी। एक किलोग्राम व्हील अब 58 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले यह 56-57 रुपये में मिलता था। 
विज्ञापन


रिन के दाम पांच रुपये बढ़े, छोटे पैक का वजन कम किया
कंपनी ने रिन डिटर्जेंट पाउडर में भी इसी तरह की बढ़ोतरी की है। अब एक किलोग्राम के पैकेट के लिए पहले के 77 रुपये की तुलना में 82 रुपये खर्च करना होंगे। छोटे पैक का वजन कम कर मूल्य वृद्धि का समायोजन भी किया है। जैसे रिन डिटर्जेंट के 10 रुपये के पैक का वजन पहले 150 ग्राम होता था, इसे अब कम कर के 130 ग्राम किया गया है। इसी तरह सर्फ एक्सेल जैसे महंगे उत्पादों के दाम ज्यादा बढ़ाए गए हैं। अब एक किलोग्राम पैकेट के लिए 14 रुपये ज्यादा खर्च करना पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्स व लाइफबॉय भी महंगे हुए
कंपनी ने अपने लोकप्रिय साबुन लक्स और लाइफबॉय के दाम भी बढ़ाए हैं। इनके दाम करीब 8-12 फीसदी बढ़ाए गए हैं। लक्स का 100 ग्राम, 5-इन-1 पैक, जिसकी कीमत पहले 120 रुपये थी, अब 128-130 रुपये होगी। 


कंपनी के अनुसार कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चे माल के दामों में वृद्धि के कारण करना पड़ी है।  कुछ कच्चे माल की कीमतें तो 20 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। देश में महंगे ईंधन के कारण आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई भी महंगी हो गई, इसलिए सभी वस्तुओं व सेवाओं के दाम पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed