फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Banks recover over Rs 10 lakh crore in last 9 years RBI says govt measures showed effect business news hindi

NPA: बैंकों ने नौ साल में 10 लाख करोड़ से ज्यादा बकाया वसूले, आरबीआई ने कहा- सरकार के उपायों का दिखा असर

Thu, 27 Jul 2023 07:57 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 27 Jul 2023 07:57 AM IST
सार

आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक फंसे कर्जों की मात्रा पिछले पांच वर्षों में घटी है। 2018-19 के अंत में बकाया एनपीए 7,09,907 करोड़ रुपये था, जो मार्च, 2023 में घटकर 2,66,491 करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन
Banks recover over Rs 10 lakh crore in last 9 years RBI says govt measures showed effect business news hindi
एनपीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकों ने फंसे कर्जों का बोझ कम करने के लिए सरकार और आरबीआई के उपायों की बदौलत नौ साल में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बकाया वसूली की है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने इस अवधि में कुल 10,16,617 करोड़ की वसूली की है।

विज्ञापन


बड़े कर्जों से संबंधित आंकड़ों के केंद्रीय संग्राहक के मुताबिक, अधिसूचित बैंकों का 1,000 करोड़ से अधिक कर्ज वाली कंपनियों पर बकाया मार्च, 2023 अंत में 1,03,975 करोड़ था। केंद्रीय बैंक की ओर से गठित सीआरआईएलसी कर्जदाताओं के कर्जों से संबंधित आंकड़े जुटाता है और उसका विश्लेषण करता है।
विज्ञापन


20 करोड़ या उससे अधिक फंसे कर्ज में कमी...
आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक फंसे कर्जों की मात्रा पिछले पांच वर्षों में घटी है। 2018-19 के अंत में बकाया एनपीए 7,09,907 करोड़ रुपये था, जो मार्च, 2023 में घटकर 2,66,491 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के स्टील उत्पादों पर डंपिंग जांच शुरू
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने देश में चीनी स्टेनलेस स्टील उत्पादों की डंपिंग की जांच शुरू कर दी है। जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, इस मामले पर आंतरिक रूप से चर्चा होने की संभावना है। स्टेनलेस स्टील उत्पादकों ने चीनी उत्पादों पर काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने के लिए सरकार के पास याचिका दायर की है।


गैर-बासमती चावल निर्यात पर प्रतिबंध से बढ़ेगी महंगाई
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत के गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध से वैश्विक महंगाई पर असर पड़ सकता है। वह भारत से 20 जुलाई को लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए अपील करेगा। भारत से मुख्य रूप से थाईलैंड, इटली, स्पेन, अमेरिका में चावल निर्यात होता है। निर्यात चावल में गैर-बासमती सफेद का हिस्सा करीब 25 फीसदी है। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस ने कहा, प्रतिबंधों से बाकी दुनिया में खाद्य कीमतों में अस्थिरता पैदा  हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed