फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bank officials got gold, diamond jwellery as bribe by nirav modi

PNB Scam: CBI ने किया नया खुलासा, नीरव ने झुमके देकर लूटा बैंक

Sun, 04 Mar 2018 12:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
bank officials got gold, diamond jwellery as bribe by nirav modi
PNB Scam
पीएनबी महाघोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को खुलासा किया कि आरोपी नीरव मोदी ने बैंक के एक अधिकारी को रिश्वत के तौर पर गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरी दी थी। 
विज्ञापन


14 लोगों को लिया हिरासत में 
सीबीआई ने इस महाघोटाले के बाद 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं ईडी ने भी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि ब्राडी हाउस ब्रांच में फॉरेक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत यशवंत जोशी को मोदी ने सोने के सिक्के और हीरे के झुमके रिश्वत में दिए थे। सोने के सिक्कों का वजन करीब 60 ग्राम था। 
विज्ञापन


नीरव, मेहुल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
शनिवार को मुंबई में धनशोधन निवारण अधिनियम के (पीएमएलए) विशेष कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले पीएनबी घोटाले के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नीरव और मेहुल के खिलाफ एफआईआर हो चुका है। उसके बाद उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PMLA कोर्ट में की थी ईडी ने अपील

bank officials got gold, diamond jwellery as bribe by nirav modi

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के विशेष वकील हितेन वेनेगांवकर ने बीते मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ईडी के वकील ने पीएमएलए कोर्ट के जज एमएस आजमी से नीरव मोदी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की मांग की थी।

प्रवर्तन निदेशालय के विशेष वकील ने अदालत को बताया कि विगत 15 फरवरी को ईडी ने नीरव मोदी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। तब से लेकर अब तक उन्हें जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तीन समन जारी किए जा चुके हैं।

यह समन 15, 17 व 22 फरवरी को उनके कर्मचारियों के पते पर भेजने के साथ ही ईमेल पर भी भेजे गए थे और हाजिर होने को कहा गया था। फिर भी नीरव मोदी पेश नहीं हुए। इसलिए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की जरूरत है।

वारंट को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे नीरव के वकील  
पीएमएलए कोर्ट की ओर से गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा है कि वह इसे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। अग्रवाल ने कहा कि पीएमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं। फैसले के अध्ययन के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा क्योंकि हमें ईडी की ओर से दाखिल किए गए आवेदन की प्रति भी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि पीएनबी ने नीरव मोदी के एक और फ्राड का ट्रांजेक्शन का पता लगाया है जो 1322 करोड़ रुपये का है। इससे अब पीएनबी घोटाला 12,622 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed