फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda issues a statement over the technical reasons mentioned in the withdrawal of the sale notice

Sunny Deol Notice Row: बीओबी ने नोटिस वापस लेने का बताया कारण, जानें बैंक की ओर से जारी बयान में क्या कहा गया

Mon, 21 Aug 2023 06:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 21 Aug 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Bank of Baroda issues a statement over the technical reasons mentioned in the withdrawal of the sale notice
सनी देओल - फोटो : instagram

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के बंगले की बिक्री से जुड़ा नोटिस वापस लेने के मामले में बयान जारी किया है। बैंक ने बयान में कहा कि अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की बिक्री नोटिस वापस लेने के पीछे कई तकनीकी कारण है।

विज्ञापन

बैंक ने सनी के बंगले की बिक्री हेतु जारी नोटिस वापस लेने के बनाए ये कारण

बैंक ने बताया कि सबसे पहले कुल बकाया में वसूल की जाने वाली बकाया राशि की सटीक मात्रा निर्दिष्ट नहीं की गई थी। दूसरा कारण बिक्री नोटिस सुरक्षा हित (प्रवर्तन) नियम 2002 के नियम 8(6) के अनुसार संपत्ति के प्रतीकात्मक कब्जे पर आधारित होना था। बैंक की ओर से 01 अगस्त 2023 को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के पास भौतिक कब्जे के लिए एक आवेदन किया गया है। जो अभी अनुमति हेतु लंबित है। चूंकि उधारकर्ता की ओर से बताया गया है कि यूनिट अभी चल रहा है ऐसे में भौतिक कब्ज़ा प्राप्त होने के बाद, SARFAESI अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार बिक्री कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

उधारकर्ताओं की ओर से भी बैंक से किया गया था संपर्क

इस बीच, उधारकर्ता ने 20 अगस्त 2023 को प्रकाशित बिक्री नोटिस के अनुसार बकाया राशि का निपटान करने के लिए बैंक से संपर्क किया। जहां उधारकर्ता/गारंटरों को सूचित किया गया कि वे बिक्री आयोजित होने से पहले किसी भी समय बकाया राशि/लागत/शुल्क का भुगतान करके प्रतिभूतियों को भुनाने के हकदार हैं। ऐसे में सेल नोटिस को वापस लेने का फैसला किया गया। ऐसे अन्य मामलों में भी नार्मल इंडस्ट्री प्रैक्टिस के तहत बिक्री नोटिस वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी बयान

Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed