फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bangladesh’s inflation spikes 12-year high to 11.66% in July amid widespread anti-quota protests

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंसा के बाद अब महंगाई से बुरा हाल, मुद्रास्फीति दर 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची

Wed, 14 Aug 2024 10:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Aug 2024 10:30 AM IST
सार

Bangladesh Inflation: बांग्लादेश के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जुलाई में मुद्रास्फीति की दर 11.66 प्रतिशत रही जो पिछले 12 वर्षों का उच्चतम स्तर है। यह स्थिति विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली के विरोध में बड़े पैमाने पर हुए छात्रों के आंदोलन के कारण बनी है।

विज्ञापन
Bangladesh’s inflation spikes 12-year high to 11.66% in July amid widespread anti-quota protests
मोहम्मद यूनुस और बांग्लादेश में विरोध करते अल्पसंख्यक - फोटो : डीडी न्यूज/पीटीआई

विस्तार

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद अब महंगाई से बुरा हाल है। बांग्लादेश के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जुलाई में मुद्रास्फीति की दर 11.66 प्रतिशत रही जो पिछले 12 वर्षों का उच्चतम स्तर है। यह स्थिति विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली के विरोध में बड़े पैमाने पर हुए छात्रों के आंदोलन के कारण बनी है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार जून महीने में बांग्लादेश में महंगाई दर 9.72% थी।

विज्ञापन


सोमवार को बांग्लादेश के सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि जुलाई में खाद्य मुद्रास्फीति 14.10 प्रतिशत और गैर-खाद्य मुद्रास्फीति 9.68 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पहुंच गई। जून में ये दरें क्रमशः 10.42 प्रतिशत और 9.15 प्रतिशत थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य मुद्रास्फीति दर का पिछला उच्च स्तर मई में 9.94 प्रतिशत था। बांग्लादेश में जुलाई महीने में भेदभावयुक्त आरक्षण प्रणाली के विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आए थे। असंतुष्टों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई ने विरोध को और भड़का दिया क्योंकि आंदोलनकारियों ने जल्द ही शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया और सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। जुलाई के मध्य में शुरू हुए कोटा विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या 560 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 अगस्त को 76 वर्षीय शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत पहुंच गई। इसके बाद पड़ोसी देश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया। इसके प्रमुख  84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस नियुक्त किए गए।
जुलाई में कई दिनों तक कर्फ्यू और इंटरनेट बंद रहा, जिससे आपूर्ति शृंखला बाधित हुई और लोगों और व्यवसायों के सुचारू संचालन में बाधा आई। रेल और बंदरगाह सेवाएं भी प्रभावित हुईं। 


ढाका ट्रिब्यून के अनुसार मास्टरकार्ड इकोनॉमिक इंस्टीट्यूट (MEI)ने हाल ही में एक पूर्वानुमान में कहा कि देश को वित्त वर्ष 2025 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि और मुद्रास्फीति दोनों में गिरावट की उम्मीद है। एमईआई के अनुसार, देश की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 5.7 प्रतिशत रह जाएगी, जबकि मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2024 में 9.8 प्रतिशत तक बढ़ने के बाद वित्त वर्ष 25 में घटकर 8 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed