फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ban on sceduled international flights extended till September 30 by DGCA

शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सरकार ने 30 सितंबर तक लगाई रोक

Mon, 31 Aug 2020 02:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 31 Aug 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Ban on sceduled international flights extended till September 30 by DGCA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, भारत से और भारत के लिए शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध की अवधी 30 सितंबर 2020 कर दी गई है। डीजीसीए ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार में कमी न आने और अब तक कोई प्रभावी दवा न मिलने की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 सितंबर 2020 तक रोक जारी रखने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


एयर बबल के तहत उड़ानें रहेंगी जारी 
मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 23 मार्च से प्रतिबंध लगा है। केवल विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के वंदे भारत मिशन के तहत विमान दूसरे देशों में जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने पिछले दिनों कुछ देशों के साथ एयर बबल के तहत भी उड़ानें शुरू की थीं, जो जारी रहेंगी। साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उड़ानों पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं है। इसी प्रकार ऑल कार्गो उड़ान भी इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन


क्या होता है एयर बबल?
कोरोना महामारी के दौरान सामने आए नए शब्दों में से एयर बबल भी एक है। इसके तहत दो देशों के वैध वीजा वाले यात्री एक-दूसरे के यहां कुछ प्रतिबंधों का पालन करते हुए बिना परेशानी के यात्रा कर सकते हैं। यह यात्राएं बिजनेस और पर्यटन, दोनों के लिए हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई यात्रा के नियम
पिछले सप्ताह नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) में बदलाव किया था और एयरलाइन कंपनियों को भोजन परोसने की अनुमति दी थी। यात्रियों को अब एयरलाइंस की नीति के अनुसार, पहले से पैक हुए भोजन, स्नैक्स और पेय पदार्थ परोसा जा सकता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए, एयरलाइन अब मानक प्रथाओं के अनुसार सीमित पेय विकल्पों के साथ गर्म भोजन परोस सकते हैं।

सरकार ने एयरलाइंस से डिस्पोजेबल प्लेट, कटलरी और सेट-अप प्लेट का इस्तेमाल करने को कहा है, जिसे दोबारा उपयोग में नहीं लाया जाएगा। डिस्पोजेबल ग्लास, बोतल, कैन और कंटेनर में ही चाय, कॉफी और अन्य पेय पदार्थ परोसे जाएंगे। इसके साथ ही हर एक मील और पेय सेवा के लिए क्रू को दस्ताने का एक नया सेट पहनना होगा। 

मालूम हो कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इन-फ्लाइट मनोरंजन की भी अनुमति दे दी गई है। सरकार ने बोर्डिंग से पहले एयरलाइंस से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि डिस्पोजेबल ईयरफोन का इस्तेमाल हो, या यात्रियों के लिए साफ और कीटाणुरहित ईयरफोन प्रदान किए जाएंगे। एसओपी के अनुसार, एयरलाइंस को हर उड़ान के बाद सभी टचप्वाइंट्स को साफ और कीटाणुरहित करना होगा।


नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस से उन यात्रियों को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने के लिए कहा है जो उड़ान के दौरान मास्क नहीं पहनते हैं और कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed