फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bain Capital to acquire 90 percent stake in Adani Capital and Adani Housing

Adani Group: बेन कैपिटल खरीदेगी अदाणी समूह की कंपनी में 90 फीसदी हिस्सेदारी, अमेरिकी फर्म से डील पक्की

Mon, 24 Jul 2023 12:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Jul 2023 12:45 AM IST
सार

अमेरिका स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल ने अदाणी समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी अदाणी कैपिटल और अदाणी हाउसिंग की 90 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
Bain Capital to acquire 90 percent stake in Adani Capital and Adani Housing
अडानी समूह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल ने अदाणी समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी अदाणी कैपिटल और अदाणी हाउसिंग की 90 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी घोषणा 23 जुलाई को की गई। हालांकि मौजूदा प्रबंध निदेशक और सीईओ गौरव गुप्ता के पास बाकी 10 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदाणी ग्रुप के वित्तीय सेवा कारोबार का कुल मूल्यांकन 1,600 करोड़ रुपये है। वहीं इस समझौते के साथ ही अदाणी परिवार ने अपने बैंकिंग कारोबार में अपनी लगभग सारी हिस्सेदारी बेच दी है। इनको 2017 में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव गुप्ता के नेतृत्व में बेन कंपनी बैकिंग कंपनियों की वृद्धि के लिए अतिरिक्त 983 करोड़ रुपये निवेश करेगी। 
विज्ञापन


 गौतम अदाणी ने समझौते पर दिया बयान
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि मैं गौरव को उनके इन्वेस्टमेंट बैंकर के दिनों से जानता हूं। उन्होंने कहा कि वह एक एंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे और मैंने उसका सपोर्ट किया। उन्होंने न केवल सेमी-अर्बन और ग्रामीण भारत में वंचितों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक अच्छा फाइनेंशियल बैंकिंग सर्विसेज बनाया है, बल्कि अदाणी ग्रुप में भी बहुमूल्य योगदान दिया है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि बेन कैपिटल जैसा विश्वसनीय निवेशक अब इसमें कदम रख रहा है और इससे व्यवसाय को यहां से कई गुना बढ़ने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयर धड़ाम से नीचे गिरे थे
इस साल जनवरी में शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में आरोप लगाए गए कि अदाणी समूह ने शेयरों में हेराफेरी की और कई सालों तक धांधली की। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद खूब हंगामा हुआ और अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर धड़ाम से नीचे आ गए। 


नए प्रोजक्ट पर फोकस कर रहा अदाणी ग्रुप
हालांकि अदाणी समूह ने निवेशकों का भरोसा जितने के लिए कई बड़े कदम भी उठाए। इसके साथ ही अदाणी ग्रुप अपने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बिजनेस पर फोकस कर रहा है, जिसमें मुंबई के बाहरी इलाके में एक नया एयरपोर्ट बनाना भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed