आयुष्मान भारत स्कीम से आप भी कर सकते हैं लाख रुपये तक की मासिक कमाई, यह है तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूरे देश में केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत की रांची से शुरुआत की। हालांकि इस स्कीम के तहत ऑर्थिक तौर पर गरीब लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त बीमा कवर मिलेगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए सरकार कई लोगों की नियुक्ति करने जा रही है। विभिन्न पदों पर आवेदन जल्द शुरू होंगे, जिसके जरिए लोग अधिकतम 1 लाख रुपये की कमाई हर महीने कर सकते हैं।
जल्द शुरू होंगे आवेदन
सरकार पूरे देश में एक लाख से अधिक आयुष्मान भारत मित्र पूरे देश में नियुक्त करने जा रही है। इसके लिए पूरे देश में लोगों से आवेदन मंगाने जल्द शुरू हो जाएंगे। इसके तहत 15 हजार रुपये की सैलरी हर महीने चयनित व्यक्ति को दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार 32 साल तक की उम्र के लोगों को यंग प्रोफेशनल के तौर पर नियुक्त करने जा रही है। इन लोगों को 50 से 90 हजार रुपये मासिक (अधिकतम एक लाख रुपये) की सैलरी मिलेगी। इस पद के लिए पहले भी जुलाई के महीने में आवेदन मांगे गए थे, हालांकि अब बड़े पैमाने पर नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। लोगों को इस वेबसाइट pmjay.gov.in/work-with-nha पर जाकर के आवेदन करना होगा।
इन लोगों की होगी नियुक्ति
आयुष्मान भारत योजना को लागू करने वाली नेशनल हेल्थ एजेंसी द्वारा यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम शुरू किया जाना है। इन लोगों को आसानी से इस स्कीम में जोड़ने के लिए सरकार को उन्हीं के बीच के आम लोगों की जरूरत होगी, जो लोगों को आयुष्मान स्कीम के फायदे बता सकें और स्कीम से जुड़ने के लिए राजी कर सकें। इसके अलावा लोगों को आसानी से इंश्योरेंस का लाभ मिल सके, ये सुनिश्चित करने में भी स्वास्थ्य मित्र मददगार होंगे।
यह होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता
इसके लिए जो शैक्षिक योग्यता चाहिए उसमें अलग अलग विषयों में परस्नातक डिग्री, बीटेक, एमबीए, एम.फिल शामिल हैं। इसके अलावा जिन लोगों के शोध पत्र या फिर जन स्वास्थ्य योजना से जुड़े रहे हैं, उनको प्राथमिकता मिलेगी। सरकार के मुताबिक इस योजना से 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों के 50 करोड़ लोगों को लाभ होगा।
इन लोगों को मिलेगा लाभ
- -ऐसा परिवार जो कच्चे मकान या छप्पर में रह रहा हो।
- -ऐसा परिवार जिनमें 16 से 59 वर्ष की उम्र तक का कोई वयस्क सदस्य न हो।
- -ऐसा परिवार जिसकी जिम्मेदारी कोई महिला संभाल रही हो और उसके परिवार में कोई 16 से 59 वर्ष तक का पुरुष सदस्य न हो।
- -शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति, जिसके परिवार में कोई भी शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति न हो
- -एससी एसटी परिवार और भूमिहीन परिवार, जिनकी आजीविका का मुख्य स्रोत मानवीय श्रम हो।
- -आयुष्मान भारत योजना के रेट में इलाज संबंधी सभी तरह के (दवाई, जांच, ट्रांसपोर्ट, इलाज पूर्व, इलाज पश्चात के खर्चे) खर्चे शामिल होंगे।
- -भुगतान में देरी पर बीमा कंपनी को देना होगा हर हफ्ते एक प्रतिशत ब्याज।
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कुछ खास बातें...
- -हर परिवार का 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। इस बीमा कवर से आप छोटे और बड़े सभी तरह के अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे।
- -अस्पताल में भर्ती होने से पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद के खर्चे भी इसमें शामिल होंगे।
- -पॉलिसी लेने के पहले दिन से ही ये सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने जाने का भत्ता भी दिया जाएगा।
- -इस योजना के तहत आप देश के किसी भी हिस्से में इलाज करा सकेंगे।
- -किसी भी एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में इलाज को ट्रांसफर कराया जा सकता है।
4 चरणों में होगी इलाज की निगरानी
मरीज के भर्ती होने से लेकर उसे मुहैया कराए गए इलाज की निगरानी के चार चरण होंगे। पहला मुहैया करायी गई सेवाओं को परखा जाएगा, मरीज को दिए गए इलाज की जरूरत, दस्तावेज और रिपोर्ट का सत्यापन और अंतिम दौर में अस्पताल द्वारा वसूली जा रही दरों की जांच की जाएगी। इसके बाद पूरी गतिविधि का रिकॉर्ड सुरक्षित किया जाएगा।