फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ayodhya Ram Mandir live telecast of inauguration in theatre companies donating part of profits

Ram Mandir: थिएटर में होगा उद्घाटन का सीधा प्रसारण, मुनाफे का हिस्सा सामानों के रूप में दान दे रहीं कंपनियां

Mon, 22 Jan 2024 06:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 06:32 AM IST
सार

पीवीआर आईनॉक्स के सह-सीईओ गौतम दत्ता ने कहा, हमें उम्मीद है कि हम मंदिर की गूंज, शुभ मंत्रों और लुभावने दृश्यों को लाने में सक्षम होंगे। यह भारत के समकालीन इतिहास में सबसे प्रतीक्षित क्षण होगा।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir live telecast of inauguration in theatre companies donating part of profits
डाबर इंडिया लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कॉरपोरेट भी पूरी तरह तैयार हो चुका है। कई कंपनियां कार्यक्रम का थिएटर में सीधे प्रसारण करेंगी। कुछ कंपनियां उदघाटन के समय होने वाली बिक्री के लाभ का एक हिस्सा पूरे अयोध्या शहर में विशेष खाद्य पदार्थ वितरित करने के लिए दान कर रही हैं।

विज्ञापन

उपभोक्ता क्षेत्र में काम करने वाली कई कंपनियों ने होर्डिंग, गेट ब्रांडिंग, शॉपबोर्ड और कियोस्क लगाकर अयोध्या राम मंदिर के लिए आने वाले भक्तों को उत्पाद पेश करके ऑन-ग्राउंड मार्केटिंग अभियान को सक्रिय कर दिया है। मल्टीप्लेक्स चलाने वाली पीवीआर आईनॉक्स ने 22 जनवरी को 70 से अधिक शहरों में 160 सिनेमा स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राममंदिर उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग की घोषणा की है।

विज्ञापन

पीवीआर आईनॉक्स के सह-सीईओ गौतम दत्ता ने कहा, हमें उम्मीद है कि हम मंदिर की गूंज, शुभ मंत्रों और लुभावने दृश्यों को लाने में सक्षम होंगे। यह भारत के समकालीन इतिहास में सबसे प्रतीक्षित क्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाबर : मुनाफा का एक हिस्सा जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान देगी
डाबर इंडिया 17 जनवरी से 31 जनवरी तक उत्पादों की बिक्री से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान करेगी। कंपनी के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा, राममंदिर की प्रतिष्ठा हमारे इतिहास में महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है।

जलेबी वितरित करेगी अदाणी विल्मर
अदाणी विल्मर जलेबी वितरित करने के साथ भोग का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। कंपनी के एमडी अंग्सु मल्लिक ने कहा, अयोध्या में इकट्ठा होने वाले भक्तों की भीड़ का ध्यान खींचने के लिए गेट ब्रांडिंग, होर्डिंग्स, शॉपबोर्ड और कियोस्क जैसी गतिविधियों की भी योजना है।

छह महीने तक आईटीसी देगी धूप दान
आईटीसी के अगरबत्ती ब्रांड मंगलदीप ने मंदिर के उद्घाटन की तारीख से छह महीने की अवधि के लिए धूप दान किया है। आईटीसी के अगरबत्ती व्यवसाय के सीईओ गौरव तयाल ने कहा, यहां दो अगरबत्ती स्टैंड भी लगाए गए हैं, जहां भक्त अगरबत्ती जलाकर राम की पूजा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed