फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Australia steps up sugar trade fight with India seeks WTO probe

चीनी को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है व्यापार युद्ध, यह है मामला

Sun, 14 Jul 2019 12:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 14 Jul 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Australia steps up sugar trade fight with India seeks WTO probe

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चीनी को लेकर व्यापार युद्ध हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने औपचारिक रूप से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से एक समिति का गठन करने का आग्रह किया है। दरअसल भारत द्वारा अपने चीनी किसानों को दिए जाने वाली सब्सिडी से ऑस्ट्रेलिया को दिक्कत है। 

विज्ञापन

यह है मामला

सब्सिडी को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ चीनी के व्यापार को लेकर अपनी लड़ाई तेज कर दी है। ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश कहीं कृषि सब्सिडी संबंधी अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

ब्राजील और ग्वाटेमाला के साथ आया ऑस्ट्रेलिया 

इस मामले पर मार्च माह में ऑस्ट्रेलिया ब्राजील के साथ आ गया था और डब्ल्यूटीओ में भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। अब ऑस्ट्रेलिया ने ब्राजील और ग्वाटेमाला के साथ मिलकर डब्ल्यूटीओ से विवाद निपटान के लिए समिति बनाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पर लगा यह आरोप

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत चीनी किसानों को लगातार सब्सिडी प्रदान कर कहा है। इससे वैश्विक स्तर पर चीनी की भरमार हो गई है और इसकी कीमतें नीचे आ गई हैं। 

3.5 करोड़ टन तक पहुंचा था चीनी का उत्पादन

नवंबर 2018 के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल भारत में चीनी का उत्पादन बढ़ कर 3.5 करोड़ टन तक पहुंच गया था, जबकि भारत का औसत उत्पादन दो करोड़ टन सालाना है। तब ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि अब हमारे सामने खुद के गन्ना किसानों और चीनी मिलों के हितों की रक्षा के लिए खड़ा होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed