फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ATF price hiked by more than 3 percent fifth increase this year know the reason here

हवाई सफर होगा महंगा: जेट फ्यूल के दाम 3.3 फीसदी बढ़े, इस साल अब तक पांच बार हो चुका है इजाफा

Tue, 01 Mar 2022 03:03 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Mar 2022 03:03 PM IST
सार

ATF Price Hiked By 3.3 Percent:  मंगलवार को जेट फ्यूल एटीएफ के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई। यह इस साल की पांचवी वृद्धि है। एक रिपोर्ट के अनुसार, विमान ईंधन का दाम 3.3 फीसदी बढ़ गया। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच जहां एक ओर कच्चे तेल के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है, वहीं जेट फ्यूल के दाम में भी आग लगी हुई है। 

विज्ञापन
ATF price hiked by more than 3 percent fifth increase this year know the reason here
विमान ईंधन - फोटो : iStock

विस्तार

रूस और युक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते जहां एक ओर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं और आठ साल के शिखर पर पहुंच चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर हवाई यात्रियों का सफर भी महंगा होता जा रहा है। जी हां, इस साल अब तक जेट फ्यूल के दाम में पांच बार इजाफा किया जा चुका है। मंगलवार को विमान ईंधन के दाम में 3.3 फीसदी की वृद्धि की गई है। 

विज्ञापन


परिचालन में 40 फीसदी हिस्सेदारी
गौरतलब है कि किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में विमान ईंधन की लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी होती है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के औसत मूल्य के आधार पर हर महीने की 1 और 16 तारीख को जेट फ्यूल की कीमतों में बदलाव किया जाता है.मंगलवार को विमान ईंधन में की गई बढ़ोतरी के बाद अब यह अपने नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेजी के बीच एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एटीएफ 3,010.87 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 93,530.66 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई।
विज्ञापन


दो महीने में पांचवी बार बढ़े दाम 
रिपोर्ट के मुताबिक, जेट फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दो महीने में ये पांचवी बार है जब देश में जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली और मुंबई जेट फ्यूल की नई कीमतों ने होश उड़ा दिए हैं। अगस्त, 2008 में एटीएफ की कीमत 71,028.26 रुपये प्रति किलोलीटर थी,जबकि कच्चे तेल के दाम शिखर पर थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed