फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ATF price hike: more than six percent increase in Aircraft fuel prices

कच्चा तेल महंगा होने से विमान के ईंधन की कीमतों में भी उछाल, 6.5 फीसदी बढ़े दाम

Mon, 01 Mar 2021 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 01 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
ATF price hike: more than six percent increase in Aircraft fuel prices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में सोमवार को 6.5 फीसदी की बड़ी वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में तेजी आ रही है, जिससे विमान ईंधन महंगा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार एटीएफ के दाम 3,663 रुपये प्रति किलोलीटर या 6.5 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। 

विज्ञापन


इससे राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईधन का दाम 59,400.91 रुपये प्रति किलोलीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया है। फरवरी से विमान ईंधन कीमतों में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले 16 फरवरी को विमान ईंधन के दाम 3.6 फीसदी बढ़े थे। एक फरवरी को विमान ईंधन के दाम 3,246.75 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को ब्रेंट कच्चा तेल बढ़त के साथ 65.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया। यह एक साल में इसका सर्वोच्च स्तर है। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई वृद्धि नहीं हुई। दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और मुंबई में 97.57 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल 81.47 और मुंबई में 88.60 रुपये प्रति लीटर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया था।  ये दोनों राज्य ईंधन पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) लेते हैं।  मुंबई में शनिवार को ब्रांडेड/प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये को पार कर गया। इस समय यह 100.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed