{"_id":"6281d8de7cf1673ff31ecdbf","slug":"atf-price-hike-jet-fuel-prices-up-by-5-percent-to-rs-1-23-lakh-in-delhi-10th-increase-in-this-year-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATF Price Hike: हवाई यात्रा का बढ़ने वाला है खर्च, जेट फ्यूल के दाम में हुआ लगातार 10वीं बार इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ATF Price Hike: हवाई यात्रा का बढ़ने वाला है खर्च, जेट फ्यूल के दाम में हुआ लगातार 10वीं बार इजाफा
Mon, 16 May 2022 10:24 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 May 2022 10:24 AM IST
सार
Jet Fuel Prices Up By 5 Percent: सोमवार का जेट फ्यूल की कीमत 6,188 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाई गई है। बता दें नई दरें 31 मई 2022 से लागू होंगी। गौरतलब है कि इससे पहले जेट फ्यूल के दाम मार्च महीने में 18.3 फीसदी और अप्रैल महीने में दो फीसदी की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
विमान ईंधन।
- फोटो : iStock
विस्तार
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है, दरअसल उनका यात्रा खर्च बढ़ने वाला है। तेल विपणन कंपनियों ने एक बार फिर विमान ईंधन (जेट फ्यूल) के दाम बढ़ा दिए हैं। इस साल लगातार दसवीं बार एटीएफ की कीमतों में इजाफा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों ने इसकी कीमत में पांच फीसदी प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
मार्च-अप्रैल में इतने बढ़े थे दाम
देशभर में जहां एक ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर एयर टर्बाइल फ्यूल एटीएफ के दाम में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। रुपये के हिसाब से देखें थे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, सोमवार का जेट फ्यूल की कीमत 6,188 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाई गई है। बता दें नई दरें 31 मई 2022 से लागू होंगी। गौरतलब है कि इससे पहले जेट फ्यूल के दाम मार्च महीने में 18.3 फीसदी और अप्रैल महीने में दो फीसदी की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
बढ़ोतरी के बाद नई कीमत इस प्रकार
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एटीएफ की नई कीमत 1,16,852 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 123039.71 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं मुंबई में 121847.11 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 127854.60 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 127286.13 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत के बाद से जेट फ्यूल की कीमत में बड़ी वृद्धि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसका भाव जनवरी 2022 से अब तक 61.7 फीसदी तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
महीने में दो बार होता है संशोधन
एक जनवरी 2022 को इसका भाव 76,062 रुपये प्रति किलोलीटर था, जिसमें अब तक 46,938 रुपये प्रति किलोलीटर की तेजी आ चुक है। यहां बता दें कि विमान ईंधन के दामों में संशोधन महीने में दो बार पहली और 16वीं तारीख को किया जाता है। किसी भी एयरलाइन के परिचालन लागत में जेट फ्यूल का 40 फीसदी हिस्सा होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इसके दाम पर भी पड़ता है। ऐसे में लगातार हो रही बढ़ोतरी से हवाई यात्रा महंगा होने की पूरी संभावना है।