{"_id":"66d41ba54cca14986f0c5725","slug":"atf-price-cut-four-percent-commercial-lpg-up-rs-39-percent-cylinder-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Price: एटीएफ की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती, वहीं कमर्शियल एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LPG Price: एटीएफ की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती, वहीं कमर्शियल एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी
Sun, 01 Sep 2024 01:44 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:44 PM IST
सार
सरकार के फैसले के बाद एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)की कीमतों में 4,495 रुपये प्रति किलोलीटर की कमी आएगी। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत 93,480 रुपये प्रति किलोलीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
- फोटो : Istock
विस्तार
सरकार ने रविवार को विमानन कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में 4.6 प्रतिशत की कमी करने का एलान किया। हालांकि जहां सरकार ने एटीएफ की कीमतों में कटौती की है, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी भी की है। सरकार ने अतंरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद यह फैसला किया है।
विमानन कंपनियों को मिलेगी राहत
सरकार के फैसले के बाद एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)की कीमतों में 4,495 रुपये प्रति किलोलीटर की कमी आएगी। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत 93,480 रुपये प्रति किलोलीटर हो जाएगी। एटीएफ की कीमतें भी अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स की वजह से भिन्न-भिन्न हैं। एटीएफ की कीमतें कम करने से दबाव से जूझ रहीं एयरलाइंस को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी क्योंकि एयरलाइंस के कुल संचालन लागत में 40 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ ईंधन का खर्च है। इससे पहले सरकार ने एटीएफ की कीमतों में लगातार दो बार बढ़ोतरी की थी। एक अगस्त को विमानों के ईंधन में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की और फिर एक बार फिर से 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। एटीएफ की कीमतों में कटौती के बाद मुंबई में विमान के ईंधन की कीमत 87,432 प्रति किलोलीटर हो जाएगी, जो कि पहले 91,650 रुपये प्रति किलोलीटर थी।
कमर्शियल एलजीपी की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी
सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 39 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1691 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर हो जाएगी। एक महीने में यह कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगातार दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले एक अगस्त को सरकार ने कमर्शियल एलपीजी पर 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। नई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1644, कोलकाता में 1802 और चेन्नई में 1855 रुपये होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों और विदेशी विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए एटीएफ, एलपीजी की कीमतें तय की जाती हैं। ताजा बदलाव में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन