{"_id":"653cc36f29d7063eeb0f1e1e","slug":"at-least-21-dead-more-missing-after-arcelormittal-mine-fire-in-kazakhstan-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kazakhstan: कजाखस्तान में आर्सेलर मित्तल की स्टील खदान में आग लगने से 32 लोगों की मौत, कंपनी ने कही ये बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Kazakhstan: कजाखस्तान में आर्सेलर मित्तल की स्टील खदान में आग लगने से 32 लोगों की मौत, कंपनी ने कही ये बात
Sat, 28 Oct 2023 06:50 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:50 PM IST
सार
Kazakhstan: कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोस्टेंको खदान में 252 लोगों में से 208 को निकाल लिया गया है, जिनमें से 18 ने चिकित्सा सहायता मांगी है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे तक करीब 23 लोगों का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
अर्सेलर मित्तल
- फोटो : Social Media
विस्तार
कजाखस्तान में इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल तेमिरटौ की लक्जमबर्ग स्थित स्थानीय इकाई ने शनिवार को खदान में आग लगने से कम से कम 32 लोगों की मौत होने की बात कही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोस्टेंको खदान में 252 लोगों में से 208 को निकाल लिया गया है, जिनमें से 18 ने चिकित्सा सहायता मांगी है।
विज्ञापन
स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे तक करीब 23 लोगों का पता नहीं चल पाया था। कजाख राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपने मंत्रिमंडल को आर्सेलरमित्तल तेमिरटौ के साथ निवेश सहयोग रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सरकार ने एक बयान में कहा कि वह देश की सबसे बड़ी इस्पात मिल का संचालन करने वाली कंपनी के राष्ट्रीयकरण के लिए एक सौदे को अंतिम रूप दे रही है। पिछले महीने प्रथम उप प्रधानमंत्री रोमन स्क्लियार ने संवाददाताओं से कहा था कि कजाखस्तान संभावित निवेशकों के साथ बातचीत कर रहा है जो मिल का अधिग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल आर्सेलरमित्तल के निवेश दायित्वों को पूरा करने, उपकरणों को उन्नत करने और घातक दुर्घटनाओं के बाद श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता से नाखुश था।
विज्ञापन