फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ASSOCHAM Says India may replace China in export market due to Coronavirus outbreak

कोरोनावायरस की वजह से निर्यात बाजार में चीन की जगह ले सकता है भारत: एसोचैम

Sun, 01 Mar 2020 12:57 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Mar 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
ASSOCHAM Says India may replace China in export market due to Coronavirus outbreak
एसोचैम के महासचिव दीपक सूद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

कोरोनावायरस का प्रकोप चीन से निकलकर दुनिया के करीब 50 देशों तक पहुंच गया है। वायरस की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत में भी इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी है, लेकिन उद्योग मंडल एसोचैम को इसमें नई उम्मीद दिख रही है। एसोचैम का मानना है कि वायरस की वजह से वैश्विक निर्यात बाजार में चीन के खाली स्थान की जगह भारत ले सकता है।

विज्ञापन


एसोचैम ने यह भी कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल्स, विशेष प्रकार का रसायन और वाहन निर्यातक कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भर हैं और उन्हें आपूर्ति दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां स्थानीय कारोबारियों के लिए अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन


एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि कुछ क्षेत्रों को छोड़कर भारत के बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग निर्यातक चीन द्वारा खाली किए गए बाजार को हासिल कर सकते हैं। कुछ यही स्थिति चमड़ा और चमड़ा सामान क्षेत्र को लेकर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत कृषि और कालीन क्षेत्र में भी अवसर तलाश सकता है। सूद ने कहा कि चीन के निर्यातक जब अपनी आपूर्ति को सामान्य करने की स्थिति में आ जाएंगे, उस समय भी हमारे कई क्षेत्रों को उससे प्रतिस्पर्धा करने को अपने उत्पादन के स्तर को बेहतर करना होगा। सूद ने कहा कि कोरोनावायरस जैसी आपदा आज पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। लेकिन भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह इस खाली स्थान की भरपाई करे। भारत जैसे देशों को इस मुद्दे पर स्पष्ट रणनीति बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed