फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Assam: Government takes initiative to spend time with parents, employees will get special casual leave

Assam: माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए सरकार ने की पहल, कर्मियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

Fri, 09 Dec 2022 07:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 09 Dec 2022 07:14 PM IST
सार

Assam Special Leave: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2021 में कार्यभार संभालने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले संबोधन में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए इस पहल की घोषणा की थी ताकि वे अपने माता-पिता और सास-ससुर के साथ समय बिता सकें।

विज्ञापन
Assam: Government takes initiative to spend time with parents, employees will get special casual leave
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। - फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter

विस्तार

असम सरकार ने लगातार दूसरे साल अपने कर्मचारियों को माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि कर्मचारी अगले साल 9 और 10 फरवरी को दो दिन के विशेष अवकाश का लाभ उठा सकते हैं। विशेष अवकाश को दूसरे शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के साथ अगले दो दिनों में जोड़ा जाएगा, जिससे कर्मचारी अपने माता-पिता के साथ चार दिन बिता सकेंगे।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि विशेष छुट्टियों को लागू करने और इसे हासिल करने से जुड़े विस्तृत नियम और तौर-तरीके एक विशेष वेब पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2021 में कार्यभार संभालने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले संबोधन में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए इस पहल की घोषणा की थी ताकि वे अपने माता-पिता और सास-ससुर के साथ समय बिता सकें। बाद में इसे राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। इस तरह की पहली छुट्टियां इस साल 6 और 7 जनवरी को दिए गए थे। सरमा ने तब कहा था कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को छोड़कर मंत्रियों सहित सभी लोग ये छुट्टियां ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed