फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Assam CM performs the bhumi pujan of Semiconductor Assembly and test facility at Jagiroad in Morigaon district

Assam: जागीरोड में सेमीकंडक्टर निर्माण व परीक्षण संयंत्र का भूमि पूजन हुआ, सीएम सरमा ने कही यह बात

Sat, 03 Aug 2024 03:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 03 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

Assam: जागीरोड में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की अत्याधुनिक परियोजना में 27,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 30,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। संयंत्र का पहला चरण 2025 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Assam CM performs the bhumi pujan of Semiconductor Assembly and test facility at Jagiroad in Morigaon district
भूमि पूजन - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को मोरीगांव जिले के जागीरोड में 27,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर निर्माण और परीक्षण संयंत्र का भूमि पूजन किया। जागीरोड में टाटा सेमीकंडक्टर संयंत्र, भारत का पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर निर्माण और परीक्षण संयंत्र है।

विज्ञापन


सरमा और चंद्रशेखरन, दोनों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेमीकंडक्टर संयंत्र के 3-डी मॉडल का अनावरण किया गया। सरमा ने इससे पहले एक्स पर पोस्ट में लिखा था, ''जल्द ही जागीरोड आने और संयंत्र का भूमि पूजन करके सेमीकंडक्टर संयंत्र का काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।''
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ''आज असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि हिमंत बिस्वा सरमा जागीरोड में टाटा सेमीकंडक्टर निर्माण और परीक्षण संयंत्र का भूमि पूजन करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में आगे कहा गया कि संयंत्र चालू होने के बाद यह असम के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देगा और वृद्धि के एक नए युग की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल 13 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस संयंत्र की आधारशिला रखी थी।

जागीरोड में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की अत्याधुनिक परियोजना में 27,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 30,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। संयंत्र का पहला चरण 2025 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित संयंत्र एआई, औद्योगिक और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में बढ़ती वैश्विक मांगों को पूरा करेगा। यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत में औद्योगीकरण को बढ़ावा देगी।


असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "असम अगला वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक हब बनने के लिए तैयार है। मां कामाख्या, श्रीमंत शंकरदेव और हमारे लोगों के आशीर्वाद से, मैंने टाटा संस के अध्यक्ष श्री एन चंद्रशेखरन के साथ जागीरोड में टाटा सेमीकंडक्टर सुविधा का भूमि पूजन किया। इस ₹27,000 करोड़ के संयंत्र में 27,000 से अधिक नौकरियों की रोजगार क्षमता है और यह एक विश्व स्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को आकर्षित करेगा जो नए युग की तकनीक में वैश्विक नेता बनने के लिए भारत की खोज को प्रेरित करेगा। हमारी सरकार में विश्वास जताने वाले हमारे लोगों को भी बधाई, जो हमें सपनों का पीछा करने, नए मानदंड स्थापित करने और लगातार बेहतर करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करती रहती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed