{"_id":"60f66e8c8ebc3e6d41154796","slug":"asian-development-bank-has-downgraded-economic-growth-forecast-of-india-to-10-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: महामारी के प्रकोप के कारण एडीबी ने घटाया भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
झटका: महामारी के प्रकोप के कारण एडीबी ने घटाया भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान
Tue, 20 Jul 2021 12:04 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:04 PM IST
सार
एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 11 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
एडीपी ने इससे पहले अप्रैल में वृद्धि दर के 11 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बढ़ाया वृद्धि का पूर्वानुमान
बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी ने एशियाई वृद्धि परिदृश्य (एडीओ) में कहा कि मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 1.6 फीसदी थी, जिसके चलते पूरे वित्त वर्ष के दौरान संकुचन आठ फीसदी के पूर्वानुमान के मुकाबले 7.3 फीसदी रहा। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वृद्धि के पूर्वानुमान को सात फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
2021 में 8.1 फीसदी रह सकती है चीन की वृद्धि दर
एडीपी ने कहा कि शुरुआती संकेतकों से पता चलता है कि लॉकडाउन के उपायों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। एडीओ 2021 में वित्त वर्ष 2021 (मार्च 2022 को समाप्त) के लिए वृद्धि अनुमान 11 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है, जो बड़े आधार प्रभाव को दर्शाता है। एडीबी ने कहा कि चीन की वृद्धि दर 2021 में 8.1 फीसदी और 2022 में 5.5 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2022 में 10.5 फीसदी रह सकती है वृद्धि दर- आरबीआई
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 के लिए RBI द्वारा अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 10.5 फीसदी है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे विकास के अनुमान को नीचे की ओर संशोधित करने का कोई कारण नहीं दिखता है। पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत जहां भारी गिरावट के साथ हुई थी, वहीं चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था वृद्धि की राह पर लौटी और जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में 1.6 फीसदी वृद्धि हासिल की गई।