फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   as toilet soap sales down, companies reduces price, to increase sale

मंदी की मारः नहीं बिक रहे साबुन, तो कंपनियों ने घटाई कीमत

Wed, 28 Aug 2019 02:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 28 Aug 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
as toilet soap sales down, companies reduces price, to increase sale
soap - फोटो : अमर उजाला

मंदी की मार से बेहाल साबुन बनाने वाली कंपनियों ने अब अपने उत्पादों की कीमतों में कमी कर दी है। कई प्रमुख कंपनियों ने करीब 30 फीसदी तक कीमतों को कम कर दिया है, ताकि इनकी बिक्री में इजाफा हो सके। 

विज्ञापन

इन उत्पादों के घटे दाम

लाइवमिंट की खबर के अनुसार हिंदुस्तान यूनिलीवर और विप्रो जैसी कंपनियों ने अपने लक्स, लाइफबॉय, डव, संतूर जैसे साबुन की कीमतों में चार से लेकर के 30 फीसदी तक की कटौती कर दी है। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने लक्स और लाइफबॉय पोर्टफोलियो में कीमतों में चार से छह फीसदी के बीच कटौती की है, जबकि डव की कीमत में 20 से 30 फीसदी तक की कटौती की गई है। विप्रो ने भी संतूर की कीमत में कटौती करने का एलान किया है। विप्रो ने बताया कि कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों में कटौती की वजह से कई साबुन के दाम घटा दिए हैं। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकते हैं लक्स, लाइफबॉय

देश के 20,960 करोड़ रुपये के टॉयलेट सोप मार्केट में लाइफबॉय और लक्स देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले साबुन के ब्रांड में शामिल हैं। घरों में इस्तेमाल होने के मामले में लाइफबॉय देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला साबुन है। पर्सनल केयर के सेक्शन में साबुन सबसे बड़ी कैटेगरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिर रहा है प्रदर्शन

एचयूएल प्रबंधन के अनुसार, सौंदर्य और पर्सनल केयर सेगमेंट में पर्सनल केयर सेगमेंट का प्रदर्शन स्थिर रहा है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने मांग घटने और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते कीमतें घटाने का फैसला लिया है। कंपनी पर नजर रखने वाले विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम एचयूएल के शीर्ष प्रबंधन द्वारा जून 2019 तिमाही के कारोबारी प्रदर्शन पर चर्चा के बाद लिया गया है। 

10 फीसदी आई ग्रोथ में कमी

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने चालू वित्त वर्ष (2019-2020) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान सात तिमाहियों में अपनी सबसे कम वृद्धि दर्ज की थी। इस दौरान कंपनी की ग्रोथ पांच फीसदी रही थी जबकि इसी दौरान पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में कंपनी की ग्रोथ 12 फीसदी थी। यह दूसरी लगातार तिमाही थी जब एचयूएल ने 10 फीसदी से कम ग्रोथ दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed