PM Modi की एक अपील पर भरने लगी सरकार की झोली, किसी ने दिए 100 करोड़, तो किसी ने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश इस समय सबसे मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार ठप्प हो चुका है। देश को हर रोज आर्थिक मौर्चे पर काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन यह वायरस और न फैले इसके लिए लोगों का दूर रहना जरूरी है। देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1000 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद अब लोगों ने दिल खोल कर दान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पीएम की अपील पर देश की सहायता के लिए आए हैं।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट- 1,500 करोड़
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट की तरफ से 1,500 करोड़ रुपये का दान किया गया है।
Paytm- 500 करोड़
पेटीएम ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ यानी की 'पीएम केयर्स' में 500 करोड़ रुपए का दान करने की घोषणा की है।
मुकेश अंबानी- 500 करोड़
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 'पीएम केयर्स' फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा की है।
गौतम अडानी- 100 करोड़
अडानी फाउंडेशन ने 'पीएम केयर्स' में 100 करोड़ रुपये का दान दिया है।
रेल मंत्रालय- 151 करोड़
पीएम केयर्स फंड में रेल मंत्रालय 151 करोड़ रुपये का योगदान देगा।
BCCI- 51 करोड़
प्रधानमंत्री राहत कोष में बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपये दान में दिए हैं।
अक्षय कुमार- 25 करोड़
पीएम केयर्स फंड में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 25 करोड़ रुपये का दान दिया है।
प्रभास- 4 करोड़
बाहुबरी स्टार प्रभास चार करोड़ रुपये
कार्तिक आर्यन- 1 करोड़ रुपये
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन 'पीएम केयर्स' में एक करोड़ रुपये दान दिया है।
राम चरण तेजा- 70 लाख
तेलुगु फिल्म के सुपरस्टार राम चरण तेजा ने 70 लाख रुपये का दान दिया है।
सुरेश रैना- 52 लाख
क्रिकेटर सुरेश रैना 'पीएम केयर्स फंड' में 21 लाख रुपये देंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री डिजास्टर रिलीफ में 21 लाख रुपये देंगे।
सचिन तेंदुलकर- 50 लाख
सचिन तेंदुलकर 50 लाख रुपये की मदद करेंगे।
वरुण धवण- 30 लाख
बॉलीवुड अभिनेता 30 लाख रुपये की मदद करेंगे।
IAS असोसिएशन- 21 लाख रुपये
आईएएस असोसिएशन संकट की इस घड़ी में 21 लाख रुपये का दान करेगा। इसके अलावा हर सदस्य कम से कम एक दिन की सैलरी दान करेगा।
IPS असोसिएशन- 21 लाख रुपये
आईपीएस असोसिएशन की तरफ से 21 लाख रुपये का योगदान किया जाएगा। वहीं, सभी सदस्य कम से कम एक दिन की सैलरी दान करेंगे।