फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Arcelor Mittal Nippon Steel to invest more than 1 lakh crore in Kendrapada Odisha to set up a 24 MTPA integrated Steel Plant news in Hindi

ओडिशा: केंद्रपाड़ा में एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगी आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील, मुख्यमंत्री पटनायक ने दी मंजूरी

Fri, 17 Dec 2021 08:37 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Dec 2021 08:37 PM IST
सार

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एकीकृत स्टील उत्पादन प्लांट लगाने के लिए आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील को राज्य सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है। इसके लिए कंपनी यहां एक लाख दो हजार 275 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
Arcelor Mittal Nippon Steel to invest more than 1 lakh crore in Kendrapada Odisha to set up a 24 MTPA integrated Steel Plant news in Hindi
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई ओडिशा सरकार की उच्च स्तरीय क्लीयरेंस प्राधिकरण (एचएलसीए) की 27वीं बैठक का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस बैठक में आर्सलर मित्तल निपोन स्टील के केंद्रपाड़ा में 24 मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता के एकीकृत स्टील प्लांट लगाने के प्रस्ताव को अनुमति दे दी गई। इसके तहत आर्सलर मित्तल निपोन स्टील प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

विज्ञापन


यह परियोजना सीधे तौर पर 16 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी तथा सहायक और डाउनस्ट्रीम उद्योगों और सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना देश में उत्पादन क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजना है। इसके केंद्रपाड़ा स्थित परिसर में कंपनी अपनी ग्रीन स्टील निर्माण प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभिन्न मानकों के 24 मीट्रिक टन स्टील का उत्पादन करेगी।
विज्ञापन


हर साल होगा 18.75 मीट्रिक टन सीमेंट का भी उत्पादन
इसके साथ ही इस केंद्र में हर साल 18.75 मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन भी किया जाएगा। यह देश के सबसे बड़े सीमेंट उत्पादक प्लांट में से एक होगा और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को तेज रफ्तार उपलब्ध कराएगा। कंपनी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करने के लिए और आयात प्रतिस्थापन में सहायता करने के लिए यहां एक डाउनस्ट्रीम औद्योगिक पार्क की स्थापना भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टील उत्पादन में विश्वस्तरीय होगी केंद्रपाड़ा परियोजना
इस विशाल स्टील निर्माण केंद्र के सहयोग के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनुषंगी निर्माण कंपनियों की ओर से इकाइयां स्थापित करने की उम्मीद भी है। केंद्रपाड़ा परियोजना के लिए विकसित किए जाने वाले बुनियादी ढांचे से क्षेत्र के लॉजिस्टिक्स और समग्र विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। यह आधुनिक, हरित और पर्यावरण के अनुकूल स्टील बनाने का केंद्र केंद्रपाड़ा और ओडिशा को दुनिया के इस्पात मानचित्र पर लाएगी।


इसी साल मार्च में हुआ था परियोजना के लिए समझौता
आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनियों में से एक है। यह मित्तल ग्रुप और जापान की कंपनी निपोन स्टील का संयुक्त उपक्रम है। केंद्रपाड़ा परियोजना के लिए इसी साल मार्च में कंपनी और राज्य सरकार के बीच समझौता हुआ था। इस दौरान पटनायक ने कहा था कि केंद्रपाड़ा इंटीग्रेटेड स्टील कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए आदर्श जगह है और हम इसके लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed