फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Arbitrage funds gave higher returns than FDs in one year Despite volatility in stock market

Stock Market: आब्रिट्राज फंडों ने एक साल में सात फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया, एफडी की तुलना में अधिक

Sat, 15 Feb 2025 04:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 04:38 AM IST
सार

2025 की शुरुआत में बाजार में बिकवाली देखी गई है। मिड-स्मॉल कैप जो 2024 में बेहतर फायदा दिए थे, जनवरी में बिकवाली के दबाव में टूट गए।  मूल्यांकन संबंधी चिंताएं, कंपनियों की कम कमाई व निवेशकों की सतर्कता ने बाजार पर दबाव बनाया।

विज्ञापन
Arbitrage funds gave higher returns than FDs in one year Despite volatility in stock market
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद आब्रिट्राज फंडों ने एक साल में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है। इन फंडों ने सात फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इसी अवधि में बड़े बैंकों के एफडी पर सात फीसदी से कम ब्याज मिला है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, तीन साल में एक्सिस आब्रिट्राज फंड ने 6.25 फीसदी का रिटर्न दिया जबकि टाटा की इसी कैटेगरी ने 6.29 फीसदी का रिटर्न दिया है। आदित्य बिड़ला की स्कीम ने 6.31 फीसदी, यूनियन म्यूचुअल फंड की आब्रिट्राज स्कीम ने 6.18 फीसदी, एचएसबीसी और बड़ौदा बीएनपी पारिबास म्यूचुअल फंड की स्कीम ने 6.19 फीसदी-6.19 फीसदी रिटर्न दिया।
विज्ञापन


2025 की शुरुआत में बाजार में दिखी बिकवाली
2025 की शुरुआत में बाजार में बिकवाली देखी गई है। मिड-स्मॉल कैप जो 2024 में बेहतर फायदा दिए थे, जनवरी में बिकवाली के दबाव में टूट गए।  मूल्यांकन संबंधी चिंताएं, कंपनियों की कम कमाई व निवेशकों की सतर्कता ने बाजार पर दबाव बनाया। एक्सिस के आब्रिट्राज फंड मुख्य रूप से एक्सिस मनी मार्केट फंड में निवेश करता है। इसके पास एक से नौ माह की परिपक्वता प्रोफाइल के साथ उच्च रेटिंग वाले मनी मार्केट साधन भी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में लाभ
कंपनी लाभ (%)
एक्सिस 7.32
टाटा 7.28
बिड़ला 7.28
इन्वेस्को 7.31

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed