फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple: 'One out of every five iPhones is made in India', what is the impact of Trump's latest statement? Know

Apple: 'हर पांच में एक आईफोन बनता है भारत में', टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप के कन्फ्यूजन का इसपर क्या असर? जानें

Thu, 15 May 2025 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 15 May 2025 06:29 PM IST
सार

Apple Production In India: एपल अपने कुल आईफोन उत्पादन का लगभग 20% यानी हर पांच में से एक आईफोन भारत में असेंबल करता है। भारत में एपल ने अपनी उत्पादन क्षमता पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 60% तक बढ़ाई है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में एपल की योजनाओं पर अजीब सी टिप्पणी कर अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Apple: 'One out of every five iPhones is made in India', what is the impact of Trump's latest statement? Know
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का एलान कर उसका श्रेय लेने और फिर आलोचना झेलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एपल को लेकर अपने ताजा बयान के कारण सुर्खियों में हैं। उनके बयान ने एक बार फिर जाहिर कर दिया है कि भारत से व्यापार को लेकर उनके दिमाग में अब भी कन्फ्यूजन वाली स्थिति है। इस बार, डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन के भारत में निर्माण पर गलतबयानी की है।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल की ओर से भारत में उत्पादन करने पर क्या टिप्पणी की है? फिलहाल भारत में एपल कितने आईफोन का निर्माण करता है? भारत से मौजूदा समय में कितने आईफोन का निर्यात होता है? भारत में एपल की उत्पादन क्षमता पर ट्रंप की गलतबयानी का क्या असर पड़ सकता है? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एपल और भारत पर क्या टिपप्णी की है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से बातचीत में उनसे भारत में एपल के उत्पादन का विस्तार नहीं करने को कहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम में टिम कुक से कहा कि हमें आपके भारत में निर्माण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। ट्रंप ने टिम कुक से कहा, "मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें।" ट्रंप के अनुसार इस बातचीत के बाद एपल "अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एपल ने चीन से इतर भारत का रुख किया क्यों था?

एपल ने चीन में उत्पादन से जुड़ी चुनौतियां बढ़ने के बीच भारत का रुख किया था। एपल और उसके आपूर्तिकर्ताओं ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से इतर अपनी क्षमता विकसित करने की प्रक्रिया को बीते कुछ वर्षों में काफी तेज किया है। यह प्रक्रिया तब शुरू हुई थी जब कठोर कोविड लॉकडाउन ने चीन में आईफोन निर्माण के सबसे बड़े संयंत्र में उत्पादन को नुकसान पहुंचाया था। 

एपल के कुल उत्पादन में भारत की कितनी हिस्सेदारी?

मौजूदा समय की बात करें तो एपल अपने कुल आईफोन उत्पादन का लगभग 20% यानी हर पांच में से एक आईफोन भारत में असेंबल करता है। भारत में एपल ने अपनी उत्पादन क्षमता पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 60% तक बढ़ाई है। एपल ने मार्च तक 12 महीनों में भारत में 22 अरब डॉलर के आईफोन असेंबल किए। यह साल के उत्पादन की तुलना में लगभग 60% अधिक है।



भारत को लेकर क्या है एपल की प्लानिंग?

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के बीच बीते कुछ समय में एपल ने चीन से इतर भारत में अपनी उत्पादन क्षमता विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी ने अगले साल के अंत तक अमेरिका में आपूर्ति की जाने वाली आईफोन की बड़ी हिस्सेदारी भारत में तैयार करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अब ट्रंप की ताजा बयानबाजी से कंपनी एक बार फिर दुविधा में आ सकती है। क्योंकि बीते कुछ वर्षों में अमेरिका और चीन की तनातनी से कंपनी पहले से कई मोर्चों पर परेशानी का सामना कर रही है।

ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग; सेंसेक्स 1200 अंकों तक उछला, निफ्टी 25000 के पार पहुंचा

एपल से जुड़े सूत्रों के अनुसार कंपनी का लक्ष्य का लक्ष्य 2026 के अंत तक अमेरिका में बेचे जाने वाले अपने अधिकांश आईफोन को भारत के कारखानों में तैयार करना है। एपल अमेरिका में हर साल 6 करोड़ से अधिक आईफोन बेचता है, फिलहाल इनमें से लगभग 80% वर्तमान में चीन में बनते हैं। एपल अपने मुख्य विनिर्माण आधार चीन में टैरिफ अनिश्चितता बढ़ने के बाद वहां से अपना विनिर्माण भारत समेत अन्य देशों में स्थानांरित करने की योजना पर काम कर रहा है। 

भारत में आईफोन निर्माण पर विशेषज्ञों की क्या राय?

एसएंडपी ग्लोबल के विश्लेषण के अनुसार, 2024 में अमेरिका में आईफोन की बिक्री 75.9 मिलियन यूनिट थी, जिसमें मार्च में भारत से निर्यात 3.1 मिलियन यूनिट का निर्यात किया गया। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया है, "एपल का भारतीय निर्यात पहले से ही मुख्य रूप से अमेरिका की ओर जा रहा है, जो 28 फरवरी 2025 तक तीन महीनों में फर्म की ओर से निर्यात किए गए फोन का 81.9 प्रतिशत है। निर्यात में 219 प्रतिशत की वृद्धि के परिणामस्वरूप मार्च 2025 में यह बढ़कर 97.6 प्रतिशत हो गया, जो संभवतः फर्म द्वारा उच्च टैरिफ से बचने की कोशिश को जाहिर करता है।"

Apple: 'One out of every five iPhones is made in India', what is the impact of Trump's latest statement? Know
टिम कुक, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala

ट्रंप का बड़बोलापन एपल की योजना पर कितना भारी?

इस बीच, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वित्त वर्ष 2025 में भारत से 1.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के आईफोन निर्यात किए जाएंगे। भारत में एप्पल इकोसिस्टम देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला है। अनुमान है कि इसने देश के विभिन्न विक्रेताओं के जरिए करीब 2 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अमेरिका में ट्रंप सरकार की वापसी के बाद ट्रम्प की ओर से लगाए गए टैरिफ और साथ ही बीजिंग-वाशिंगटन तनाव के कारण एपल ने भारत में अपना उत्पादन और बढ़ाने की कवायद शुरू की थी। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की नई बयानबाजी ने एपल के भविष्य की योजनाओं पर सवालिया निशान लगा दिया है।  

फिलहाल, भारत में कहां-कहां बन रहे आईफोन?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आईफोन के वैश्विक उत्पादन का 15 प्रतिशत से अधिक भारत से आता है। फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन इंडिया (मुख्य रूप से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामित्व वाली) आईफोन के निर्माण में लगी हुई हैं। फॉक्सकॉन ने निर्यात के लिए तेलंगाना में एप्पल एयरपॉड्स का निर्माण भी शुरू कर दिया है। फॉक्सकॉन और टाटा, जो भारत में एपल के दो मुख्य आपूर्तिकर्ता हैं, के पास कुल तीन कारखाने हैं, साथ ही दो और तैयार किए जा रहे हैं। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा संचालित एक नए आईफोन असेंबली प्लांट ने हाल ही में तमिलनाडु के होसुर में उत्पादन शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: Security Concern: भारतीय सेना के जवानों की मूवमेंट पर चीन की नजर; ईज माय ट्रिप ने जाहिर की चिंता, दिया यह तर्क

मामले से परिचित एक सूत्र के अनुसार, फैक्ट्री वर्तमान में पुराने आईफोन मॉडल को एक ही लाइन पर असेंबल कर रही है। दूसरी ओर, ताइवान से एपल के लंबे समय के विनिर्माण भागीदार फॉक्सकॉन की ओर से बनाया जा रहा 2.6 बिलियन डॉलर का प्लांट- बेंगलुरु में परिचालन के लिए तैयार है। बेंगलुरू में फॉक्सकॉन संयंत्र का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे अंततः 50,000 नौकरियां पैदा होंगी।

Apple: 'One out of every five iPhones is made in India', what is the impact of Trump's latest statement? Know
एपल सीईओ टिम कुक पीएम मोदी के साथ। - फोटो : ANI

ट्रंप की बयानबाजी पर एपल के अधिकारियों की क्या है प्रतिक्रिया? 

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की भारत में निवेश की योजना बरकरार है और कंपनी देश में अपने उत्पादों के लिए एक बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने का प्रस्ताव कर रही है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से यह बयान दिए जाने के तुरंत बाद कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में विनिर्माण में कटौती करने को कहा है, भारतीय अधिकारियों ने क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के अधिकारियों से बात की। एप्पल के अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि कंपनी की निवेश योजनाएं बरकरार हैं और यह देश एप्पल का प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनेगा। सूत्रों के अनुसार एप्पल ने कहा है कि भारत में उसकी निवेश योजनाएं बरकरार हैं और वह भारत को अपने उत्पादों के लिए प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed