फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   45 New Gati Shakti Cargo Terminals cost to be Reduced 3600 crore investment all terminals operational by FY 28

45 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल: घटेगी लागत, 3600 करोड़ का निवेश; वित्त वर्ष 2027-28 तक शुरू होंगे सभी टर्मिनल

Wed, 02 Sep 2026 08:16 AM IST
ज्योति भास्कर शरद पाण्डेय, द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
शरद पाण्डेय, द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Sep 2026 08:16 AM IST
सार

देश में शुरू होने वाले 45 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल से लागत घटाने में मदद मिलेगी। 3,600 करोड़ के निवेश से वित्त वर्ष 2027-28 तक सभी टर्मिनल शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
45 New Gati Shakti Cargo Terminals cost to be Reduced 3600 crore investment all terminals operational by FY 28
रेलवे ने गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल को मंजूरी दी (सांकेतिक) - फोटो : एक्स@भारतीय रेलवे- अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत में उच्च लॉजिस्टिक्स लागत विनिर्माण और व्यापार की बड़ी रुकावट है। यह देश के जीडीपी का 13 से 14 फीसदी है, जबकि वैश्विक औसत 8 फीसदी है। रेल मंत्रालय ने इसे कम करने के लिए गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल नीति के तहत 45 नए टर्मिनल बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके तहत देशभर में अबतक कुल 147 कार्गो टर्मिनल शुरू हो चुके हैं। इन टर्मिनलों के निर्माण पर करीब 3,600 करोड़ रुपये का निजी निवेश आएगा।

विज्ञापन
  • लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2027-28 तक सभी 45 टर्मिनल 18 महीने में परिचालन में आ जाएं।

कमोडिटी हब और निजी उत्साह

इन कार्गो टर्मिनलों को जरूरत के हिसाब से विशेष कमोडिटी हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। निर्माण परियोजनाओं के लिए सीमेंट और स्टील के अलग टर्मिनल होंगे। पावर प्लांट्स तक कोयला सप्लाई के लिए थर्मल और कोल हब बनेंगे। कृषि क्षेत्रों के पास साइलो और कोल्ड-चेन वाले एग्री-लॉजिस्टिक्स टर्मिनल बनाए जाएंगे। जुलाई 2026 तक निजी कंपनियों से 543 आवेदन मिले, जिनमें से 345 को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed