फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   No Sudden death Blood clots behind gym or dance related fatalities ICMR study across 25 hospitals stay alert

अचानक नहीं जाती जान: जिम या डांस में मौत के पीछे खून का थक्का, 25 अस्पतालों में आईसीएमआर की स्टडी; सतर्क रहें

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
No Sudden death Blood clots behind gym or dance related fatalities ICMR study across 25 hospitals stay alert
दिल की बीमारियों का बढ़ता जोखिम (सांकेतिक) - फोटो : Amarujala.com/AI

जिम में कसरत, डांस या रोजमर्रा के काम के दौरान अचानक होने वाली युवाओं की मौतों के पीछे खून का थक्का बनने का आनुवंशिक  इतिहास, दूसरी बीमारियां, धूम्रपान जैसे कारक प्रमुख रूप से सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


यह अध्ययन उन मरीजों पर किया गया, जिन्हें समय पर इलाज मिलने के बाद बचा लिया गया। इस अध्ययन के जरिये यह समझने की कोशिश की गई कि कम उम्र में दिल  के दौरे व खून के थक्के बनने के लिए कौन से कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।
विज्ञापन


सतर्कता जरूरी

  • जिन्हें पहले भी खून का थक्का बनने की समस्या हो चुकी थी, उनमें दिल के दौरे का खतरा करीब 60 गुना ज्यादा पाया गया।
  • जिन मरीजों को पहले से कोई अन्य बीमारी थी, उनमें दिल के दौरे का खतरा 4.6 गुना ज्यादा िमला।
  • धूम्रपान करने वालों में दिल के दौरे का खतरा 3.5 गुना ज्यादा था।
  • परिवार में पहले किसी को खून का थक्का बना तो, उनमें दिल के दौरे का खतरा 3.3 गुना ज्यादा मिला।
  • कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके लोगों में भी खून का थक्का बनने का मामला देखा गया।
  • कोविड टीके से लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
देश के 25 बड़े अस्पतालों में 18 से 45 वर्ष के 767 मरीजों को अध्ययन में शामिल किया गया। इनमें 432 यानी 56.3% को दिल का दौरा, जबकि 198 यानी 25.8  को दिमाग की नस में रक्त प्रवाह थमने की समस्या हुई। दोनों को मिलाकर 82% मामले थे। इनमें 614 यानी 80.1% मरीज 31 से 45 साल के थे। इस शोध से उन युवाओं को अलर्ट किया जा सकता है, जिनमें खतरा सामान्य से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed