फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Update Windfall tax petrol diesel export October paddy procurement Forex Gold Silver Crude rate news

व्यापार जगत की सुर्खियां: पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा; अक्तूबर में धान खरीद लक्ष्य 708 लाख टन

Wed, 02 Sep 2026 08:22 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 02 Sep 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
Business Update Windfall tax petrol diesel export  October paddy procurement Forex Gold Silver Crude rate news
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
सरकार ने पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीजल निर्यात पर कर 25 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल निर्यात पर 1.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है। वहीं, एटीएफ पर टैक्स 19.5 से घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन


धान खरीद का लक्ष्य 708 लाख टन तय
केंद्र ने एक अक्तूबर से शुरू होने वाले 2026-27 के खरीफ विपणन सत्र के लिए 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। हालांकि, इस साल 5 अगस्त तक धान की वास्तविक खरीद 720.74 लाख टन तक पहुंच गई थी। वर्ष 2024-25 के पूरे सत्र में 708.85 लाख टन और 2023-24 में 689.56 लाख टन धान की खरीद हुई थी। 31 अगस्त तक धान का रकबा 414.10 लाख हेक्टेयर था। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार से पांच राज्यों को मिलेंगे 1,183.11 करोड़
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच राज्यों- उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और त्रिपुरा के कृषि मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में  'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना' (PM-RKVY) तथा 'कृषोन्नति योजना' (KY) के तहत कुल 1,183.11 करोड़ रुपए की द्वितीय मदर सैंक्शन जारी करने को मंजूरी दी गई। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत घटाने और कृषि में आधुनिक तकनीकों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में चौहान ने कहा कि किसान हमारे देश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। 

द्वितीय मदर सैंक्शन योजना, किस राज्य को कितना फंड?
  1. आंध्र प्रदेश- 409.40 करोड़
  2. तमिलनाडु- 355.88 करोड़ 
  3. ओडिशा- 219.65 करोड़ 
  4. उत्तराखंड- 106.67 करोड़ 
  5. त्रिपुरा- 91.51 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed