{"_id":"635b8298ef4a171e84691d7d","slug":"apple-beats-wall-street-forecast-clocks-usd-90-billion-revenue-in-september-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple Results: वॉल स्ट्रीट का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ, सितंबर तिमाही में 90 अरब डॉलर पर पहुंचा राजस्व","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Apple Results: वॉल स्ट्रीट का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ, सितंबर तिमाही में 90 अरब डॉलर पर पहुंचा राजस्व
Fri, 28 Oct 2022 12:50 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:50 PM IST
सार
एपल का सितंबर तिमाही में 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.15 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया है। कंपनी के सीएफओ लूका माएस्ट्री के अनुसार Apple की सेवा इकाई, डिजिटल विज्ञापन और गेमिंग कारोबार में कमजोरी दिखी है।
विज्ञापन
एपल लोगो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एपल तीसरी तिमाही दौरान वॉल स्ट्रीट के पूर्वानुमानों को गलत ठहराने वाली एकमात्र बड़ी टेक कंपनी है। एपल का सितंबर तिमाही में 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.15 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गया है। हालांकि एपल की सेवा व्यवसाय इकाई, जिसमें ऐप स्टोर और Apple TV + और Apple Music जैसी सदस्यता सेवाएं शामिल हैं ने सितंबर तिमाही की अवधि में केवल 19.19 बिलियन अमरीकी डालर का राजस्व अर्जित किया है। बता दें कि वॉल स्ट्रीट के जानकारों ने एपल के रिजल्ट्स में 88.9 अरब अमेरिकी डॉलर के कुल राजस्व की उम्मीद जतायी थी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तुलना में इसमें महज पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष यह वृद्धि 26 प्रतिशत थी। यह जून 2022 की तिमाही के 416 मिलियन अमरीकी डॉलर के आंकड़े से भी कम है। कंपनी के सीएफओ लूका माएस्ट्री के अनुसार Apple की सेवा इकाई, डिजिटल विज्ञापन और गेमिंग कारोबार में कमजोरी दिखी है।
विज्ञापन