फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   another complaint by whitsleblower about infosys ceo salil parekh

व्हिसिहिलब्लोअर ने दर्ज की इंफोसिस CEO सलिल पारेख के खिलाफ नई शिकायत

Tue, 12 Nov 2019 12:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 12 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
another complaint by whitsleblower about infosys ceo salil parekh
सलिल पारेख

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक अन्य व्हिसिलब्लोअर ने उनके मुंबई में रहते हुए कंपनी का काम करने को लेकर के शिकायत दर्ज कराई है। व्हिसिलब्लोअर ने कहा है कि पारेख ने एक साल और आठ महीने पहले कंपनी को ज्वॉइन किया था, लेकिन वो अभी भी बंगलूरू शिफ्ट नहीं हुए हैं। पारेख अभी भी मुंबई से ही कंपनी का कार्य देख रहे हैं, जो कि कंपनी के नियमों के विरुद्ध है। 

विज्ञापन

वित्त विभाग में कार्यरत है कर्मचारी

अंग्रेजी वेबसाइटों के अनुसार, जिस व्हिसिलब्लोअर कर्मचारी ने चेयरमैन नंदन नीलेकणी और बोर्ड के निदेशकों को पत्र लिखा है, उसने कहा है कि वो कंपनी के वित्त विभाग में कार्य करता है। कर्मचारी का कहना है कि ऐसी कौन सी वजह है जिसके चलते पारेख को कंपनी बंगलूरू आने का दबाव नहीं बना रही है। 

विज्ञापन


व्हिसिलब्लोअर ने कहा कि महीने में दो बार मुंबई से बंगलूरू आते हैं। कंपनी को पारेख हर महीने बिजनेस क्लास के चार हवाई टिकट, एयरपोर्ट से घर और ऑफिस तक पिकअप और ड्रॉप की सुविधा देनी पड़ती है। कर्मचारी ने लिखा है कि पारेख से संबंधित ऐसे तथ्य जिनसे कंपनी के मूल्यों को नुकसान हो रहा है, उनकी जानकारी चेयरमैन और बोर्ड को दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाया शेयर बाजार से कनेक्शन का आरोप

कंपनी के पास पारेख की लगातार दो महीने में दूसरी बार शिकायत आई है। कर्मचारी ने पारेख पर शेयर बाजार से कनेक्शन का आरोप भी लगा लिया है। पारेख कई कंपनियों में निवेश कर रहे हैं। अपने निवेश की देख-रेख के लिए वे मुंबई में टिके हुए हैं। उन्हें टर्मिनेट किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed