{"_id":"5f9138be8ebc3e9bfd3f83cb","slug":"america-proposal-not-to-issue-business-visa-for-h1b-speciality-occupations-could-affect-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"H-1B विशेष व्यवसायों के लिए अमेरिका का नया प्रस्ताव, कई भारतीय हो सकते हैं प्रभावित","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
H-1B विशेष व्यवसायों के लिए अमेरिका का नया प्रस्ताव, कई भारतीय हो सकते हैं प्रभावित
Thu, 22 Oct 2020 01:16 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
H-1B Visa
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका विभाग ने एच-1बी विशेष व्यवसायों के लिए अस्थायी व्यापार वीजा जारी नहीं करने का प्रस्ताव पेश किया है, जिसका कई भारतीयों पर असर पड़ेगा। यह कई कंपनियों के तकनीकी पेशेवरों को छोटे कार्यकाल के लिए अमेरिका में साइट पर जाकर काम करने की अनुमति देता है।
विज्ञापन
अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो उन सभी संभावनाओं पर पूर्ण विराम लग जाएगा, जो 'बी-1 एच पॉलिसी के तहत' विदेशी पेशेवरों को कुशल श्रम के लिए अमेरिका में प्रवेश करने के लिए एक वैकल्पिक अवसर की इजाजत देता है। साथ ही इससे अमेरिकी नियोक्ताओं को अपने कुशल श्रमिकों को प्रोत्साहित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
क्या है एच-1बी वीजा?
एच-1बी गैर-आव्रजक वीजा होता हैं, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विशेष तकनीकी दक्षता वाले पदों पर विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति होती है। इस वीजा के जरिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति करती हैं।
विज्ञापन
यह कदम तब सार्वजनिक किया गया जब तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ दो हफ्तों का ही समय रह गया है। नए नियम से उन भारतीय कंपनियों पर प्रभाव पड़ेगा, जो अमेरिका में साइट पर नौकरी करने के लिए अपने तकनीकी पेशेवरों को बी-1 वीजा पर थोड़े समय के लिए भेजती हैं।