फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America can see Biggest Recession Since 1946 according to Economists

अर्थशास्त्रियों ने जताई आशंका, अमेरिका में आ सकती है 1946 के बाद की सबसे बड़ी मंदी

Mon, 08 Jun 2020 01:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 08 Jun 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
America can see Biggest Recession Since 1946 according to Economists
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

व्यापार अर्थशास्त्रियों ने आशंका जताई है कि अमेरिका को इस साल, पिछले सात दशकों से अधिक समय में सबसे भयानक मंदी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कोरोना वायरस महामारी लौटकर आ सकती है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा संकट लाएगी।

विज्ञापन


2020 में 5.9 फीसदी घटेगी GDP
नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स (एनएबीई) ने इस संबंध में किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजे सोमवार को जारी किए। इसमें अनुमान जताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2020 में 5.9 फीसदी घट जाएगा।
विज्ञापन


यह गिरावट 1946 के बाद सबसे अधिक होगी, जब द्वितीय विश्व युद्ध के चलते अमेरिका की जीडीपी में 11.6 फीसदी की कमी हुई थी।

जनवरी-मार्च तिमाही में इतनी घटेगी जीडीपी 
एनएबीई के 48 विशेषज्ञों के दल ने अनुमान जताया है कि जनवरी-मार्च तिमाही में अमेरिका की जीडीपी पांच फीसदी घट जाएगी, जबकि इसके बाद अप्रैल-जून तिमाही में ये गिरावट रिकॉर्ड 33.5 फीसदी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी छमाही बेहतर रहेगी वृद्धि दर 
एनएबीई के दल का हालांकि अनुमान है कि 2020 की दूसरी छमाही में वृद्धि दर बेहतर रहेगी और इसके जुलाई-सितंबर तिमाही में 9.1 फीसदी और अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है।

इन अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि 2021 में अमेरिकी की वृद्धि दर 3.6 फीसदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed