फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AMCA project, to build 5th generation fighter aircraft in India, has been approved: Defence Minister

Rajnath Singh: 'देश में ही बनेंगे 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान', रक्षा मंत्री ने दी परियोजना से जुड़ी जानकारी

Thu, 29 May 2025 12:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 May 2025 12:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार रक्षा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के लिए दो दिन पहले ही एएमसीए (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) प्रोजेक्ट के मॉडल को मंजूरी दी गई है। रक्षा मंत्री ने आगे क्या कहा, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
AMCA project, to build 5th generation fighter aircraft in India, has been approved: Defence Minister
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देश में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने से जुड़ी परियोजना के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार रक्षा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के लिए दो दिन पहले ही एएमसीए (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) प्रोजेक्ट के मॉडल को मंजूरी दी गई है। यह भारत में भारत में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की परियोजना है।

विज्ञापन

 

रक्षा मंत्री ने दिल्ली में सीआईआई के एक कार्यक्रम में कहा, "आपको यह जानकर खुशी होगी कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अभी दो दिन पहले ही एएमसीए (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) प्रोजेक्ट के मॉडल को मंजूरी दी गई है। यह भारत में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की परियोजना है। यह एक बहुत ही साहसिक और निर्णायक निर्णय है। यह भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा और साथ ही इस देश में एयरोस्पेस सेक्टर को गहराई और नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। "
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने बताया कि एएमसीए प्रोजेक्ट के तहत पांच प्रोटोटाइप विकसित करने की योजना है, जो बाद में सीरीज प्रोडक्शन में जाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस फैसले को मेक इन इंडिया कार्यक्रम के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाना चाहिए क्योंकि पहली बार निजी क्षेत्र को एक मेगा रक्षा परियोजना में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ भाग लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed