{"_id":"646629a628609a818e0d4a65","slug":"amazon-web-services-to-invest-1-06-lakh-crore-into-cloud-infrastructure-in-india-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"AWS: भारत में क्लाउड सेवाओं पर 2030 तक एक लाख करोड़ से अधिक का होगा निवेश, जानें कितने लोगों को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
AWS: भारत में क्लाउड सेवाओं पर 2030 तक एक लाख करोड़ से अधिक का होगा निवेश, जानें कितने लोगों को मिलेगी नौकरी
Thu, 18 May 2023 07:05 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 18 May 2023 07:05 PM IST
सार
Amazon Web Services: अमेजन की क्लाउड कंप्यूटिंग इकाई अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने एक बयान में कहा कि भारत में डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे में नियोजित निवेश से हर साल भारतीय व्यवसायों में अनुमानित रूप से औसतन 1,31,700 पूर्णकालिक समकक्ष (एफटीई) नौकरियों का सृजन होगा।
विज्ञापन
Cloud Computing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने 18 मई को देश में क्लाउड सेवाओं के लिए बढ़ती ग्राहक मांग को पूरा करने के अपने प्रयासों में 2030 तक भारत के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक यानी लगभग 12.7 अरब डॉलर का निवेश करने की बात कही है।
विज्ञापन
अमेजन की क्लाउड कंप्यूटिंग इकाई अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने एक बयान में कहा कि भारत में डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे में नियोजित निवेश से हर साल भारतीय व्यवसायों में अनुमानित रूप से औसतन 1,31,700 पूर्णकालिक समकक्ष (एफटीई) नौकरियों का सृजन होगा।
विज्ञापन
निर्माण, सुविधा रखरखाव, इंजीनियरिंग, दूरसंचार और अन्य नौकरियों सहित ये पद भारत में डेटा सेंटर आपूर्ति शृंखला के हिस्सा हैं। एडब्ल्यूएस ने कहा कि देश में उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता 2030 तक 1,36,500 करोड़ रुपये (लगभग 16.4 अरब डॉलर) के निवेश तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
यह 2016 से 2022 के बीच एडब्ल्यूएस की ओर से किए गए 30,900 करोड़ रुपये (3.7 बिलियन अमरीकी डालर) के निवेश के अतिरिक्त होगा। 2030 तक भारत में कंपनी का निवेश 1,36,500 करोड़ यानी 16.4 अरब डॉलर हो जाएगा।