फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   amazon, microsoft most attractive employer brand in india, says a survey

भारत में नौकरी के लिहाज से बेस्ट हैं यह 10 कंपनियां, टॉप पर है ये ऑनलाइन कंपनी

Mon, 17 Jun 2019 04:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 17 Jun 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
amazon, microsoft most attractive employer brand in india, says a survey
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में नौकरी करने के लिहाज से 10 कंपनियों की सूची जारी हुई है। एक सर्वे के अनुसार इन कंपनियों में कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा, बढ़िया पैसा और ग्रोथ की संभावनाएं काफी रहती हैं। रैंडस्टैंड इंडिया की इस सूची के अनुसार अमेजन इंडिया सबसे शीर्ष पर है। वहीं गूगल इंडिया को लगातार तीन साल सर्वोच्च स्थान पर रहने के चलते पिछले साल हॉल ऑफ फेम शामिल किया था। यह सर्वे 32 देशों में किया जाता है। 

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर है माइक्रोसॉफ्ट

रैंडस्टेंड इंपलॉयर ब्रांड रिसर्च द्वारा जारी सर्वे के अनुसार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया है। वहीं तीसरे नंबर पर सोनी इंडिया है। लिस्ट में चौथे स्थान पर मर्सिडिज बेंज, पांचवें पर आईबीएम, छठवें पर एलएंडटी, सातवें पर नेस्ले, आठवें पर इंफोसिस और दसवें पायदान पर डेल है। 

विज्ञापन

ऐसे तय हुई कंपनियों की रैंकिंग

कंपनियों की रैंकिंग तय करने में कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी और अन्य सुविधाएं, वर्क-लाइफ बैलेंस और नौकरी की सुरक्षा शामिल हैं। इस सर्वे में दो लाख लोगों से राय मांगी गई थी। रैंडस्टेंड इंडिया के सीईओ और एमडी पॉल ड्यूप्स ने कहा कि यह सर्वे कंपनियों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। कंपनियां जहां अपने कर्मचारियों को स्किल के बारे में बता सकती हैं, वहीं कर्मचारी भी ऐसी कंपनियों के साथ जुड़ना सही समझते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

55 फीसदी भारतीयों की पसंद एमएनसी

सर्वे में सामने आया कि 55 फीसदी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) में नौकरी करना चाहते हैं। वहीं केवल नौ फीसदी स्टार्टअप को तरजीह देते हैं। एमएनसी इसलिए क्योंकि यहां पर नौकरी सुरक्षित रहती है, वित्तीय सुरक्षा और ग्रोथ के काफी अवसर मिलते हैं। 


एमएनसी के बाद आईटी सेवा से जुड़ी कंपनियां, रिटेल, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, ऑटो और बीएफएसआई शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed