फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   amazon founder company to foray into space shuttle business, passengers to shell out 3 lakh dollar

3 लाख डॉलर हो जेब में तो कर सकेंगे अंतरिक्ष की यात्रा, अगले साल से यह कंपनी लांच करेगी अपना यान

Fri, 13 Jul 2018 03:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
amazon founder company to foray into space shuttle business, passengers to shell out 3 lakh dollar

अगर आपकी जेब में कम से 3 लाख डॉलर हैं और अंतरिक्ष की यात्रा करने का मन है तो फिर अगले साल से ऐसा कर सकेंगे। विश्व की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजॉस की स्पेस कंपनी  ब्लू ओरिजिन जल्द ही ऐसा करने जा रही है।  

विज्ञापन


2000 में शुरू की थी कंपनी
बेजॉस ने 2000 में इस कंपनी को शुरू किया था। 18 साल बाद अब जाकर के कंपनी अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही थी। अब जाकर के कंपनी ने घोषणा की है कि वो परीक्षण के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हाल ही में कंपनी ने अपने अंतरिक्ष यान के डिजाइन को सार्वजनिक किया है। इस डिजाइन में एक लांच रॉकेट और यात्रियों का कैप्सूल है जो खुद को रॉकेट से अलग कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में जा सकेंगे 6 यात्री

amazon founder company to foray into space shuttle business, passengers to shell out 3 lakh dollar
कंपनी के मुताबिक एक बार में इस अंतरिक्ष यान से 6 यात्री सफर कर सकेंगे। यह पृथ्वी से 100 किलोमीटर ऊपर तक जाएगा और कुछ मिनट रहने के बाद यात्री पैराशूट के जरिए वापस धरती पर आ सकेंगे। इस यान में 6 खिड़की होंगी, जिससे बाहर का पूरा नजारा साफ-साफ दिखेगा। 

दो और कंपनियां कतार में
जेफ बेजॉस के अलावा वर्जिन एटलांटिक के मालिक रिचर्ड ब्रेंसन और टेस्ला के इलॉन मस्क भी इसकी तरह की सेवा को जल्द शुरू करने जा रहे हैं। वर्जिन एटलांटिक फिलहाल 650 से अधिक टिकट बेच चुकी है, लेकिन अभी फ्लाइट शुरू करने की तारीख की घोषणा नही की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed