{"_id":"5c50d78cbdec225eb27a9eb6","slug":"amazon-flipkart-sought-a-six-month-extension-from-the-government-on-fdi-in-e-commerce","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन-फ्लिपकार्ट ने एफडीआई पर सरकार से मांगी छह माह की मोहलत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अमेजन-फ्लिपकार्ट ने एफडीआई पर सरकार से मांगी छह माह की मोहलत
Wed, 30 Jan 2019 04:15 AM IST
तिवारी अभिषेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 30 Jan 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
FDI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन ने एफडीआई नियम लागू किए जाने को लेकर सरकार से छह माह की मोहलत मांगी है। उनका कहना है कि अगर यह मौका नहीं दिया गया तो कंपनी के ग्राहकों के टूटने का खतरा है।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार ई-कॉमर्स में नए एफडीआई नियम 1 फरवरी से लागू करने जा रही है। इसके तहत अमेजन और फ्लिपकार्ट उन कंपनियों के माल अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं बेच सकेंगी जिनमें उनकी हिस्सेदारी है। साथ ही एक्सक्लूसिव ऑफर्स और छूट की पेशकश भी ग्राहकों को नहीं दे सकेंगी।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने हाल में सरकार को लिखे पत्र में कहा कि इतने कम समय में यह सब करने के लिए हमें काफी संसाधन लगाने होंगे। अगर नियमों के अनुपालन के लिए डेडलाइन को नहीं बढ़ाया गया तो भारी तादाद में ग्राहकों के टूटने का खतरा है।
विज्ञापन