फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon CEO Jeff Bezos Reclaims Title Of Richest man of the world Elon Musk Slips to second position

दोबारा दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस, जानिए शीर्ष 10 धनकुबेरों की कितनी है संपत्ति

Wed, 17 Feb 2021 12:59 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 17 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos Reclaims Title Of Richest man of the world Elon Musk Slips to second position
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस - फोटो : Twitter/Jeff Bezos

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस एक बार फिर से विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जेफ बेजोस ने टेस्ला व स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। दरअसल मंगलवार को टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट आई, जिसकी वजह से एलन मस्क की संपत्ति प असर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 191 अरब डॉलर (करीब 14.10 लाख करोड़ रुपये) है। वहीं एलन मस्क अब विश्व के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बात करें, तो वे शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर एलन मस्क 
टेस्ला के शेयर 2.4 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। शेयरों में आई गिरावट से मस्क की संपत्ति में 4.58 अरब डॉलर की गिरावट आई है। मौजूदा समय में एलन मस्क की कुल संपत्ति (190 अरब डॉलर) 19000 करोड़ डॉलर है। मालूम हो कि जेफ बेजोस पिछले तीन सालों से लगातार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, लेकिन जनवरी 2021 में एलन मस्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की संपत्ति कितनी है।
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 191 अरब अमेजन
2. एलन मस्क 190 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
3. बिल गेट्स 137 अरब माइक्रोसॉफ्ट
4. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 116 अरब LVMH
5. मार्क जुकरबर्ग 104 अरब फेसबुक
6. झोंग शानशान 97.4 अरब बेवरेज, फार्मा
7. लैरी पेज 97.4 अरब गूगल
8. सर्जी ब्रिन 94.2 अरब गूगल
9. वॉरेन बफेट 93.2 अरब बर्कशायर हैथवे
10. स्टीव वाल्मर 87.6 अरब माइक्रोसॉफ्ट

जेफ बेजोस ने किया अमेजन के सीईओ पद छोड़ने का एलान
हाल ही में जेफ बेजोस ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटने का एलान किया था। ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली अमेजन के सीईओ के तौर पर कार्यरत जेफ बेजोस इस साल के आखिरी तक अपना पद छोड़ देंगे। जेफ बेजोस की जगह पर अमेजन वेब सर्विसेज के चीफ एंडी जेसी को इस पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। अमेजन में हिस्सेदारी के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस ने कहा कि वो इस साल की तीसरी तिमाही में अपना पद छोड़ देंगे और इसके बदले अमेजन वेब सर्विसेज के चीफ एंडी जेसी को सीईओ का पद दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed