फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon CEO Jeff Bezos in not the richest man in world Bill Gates took his place

बिल गेट्स ने जेफ बेजोस से छीना दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज

Fri, 25 Oct 2019 01:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 25 Oct 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos in not the richest man in world Bill Gates took his place
जेफ बेजोस

दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया है। उनकी जगह अब बिल गेट्स ने ले ली है। गुरुवार को अमेजन ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में सात फीसदी की गिरावट आई है। 

विज्ञापन

बिल गेट्स ने ली जगह

यही कारण है, जिसकी वजह से बेजोस की संपत्ति घटकर 103.9 अरब डॉलर हो गई है और पहले स्थान पर बिल गेट्स ने कब्जा कर लिया है। बिल गेट्स की संपत्ति 105.7 अरब अमेरिकी डॉलर है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक हैं। 

विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले कम हुआ कंपनी का मुनाफा 

अमेजन ने जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी के मुनाफे में 28 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान अमेजन को 14,910 करोड़ रुपये यानी 2.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के बाद पहली बार लाभ में आई कमी

साल 2018 में बेजोस बिल गेट्स को पीछे छोड़कर सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। उससे पहले बिल गेट्स 24 साल तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे हैं। साल 2017 के बाद से अमेजन के लाभ में यह पहली कमी है। 1987 में बिल गेट्स को पहली बार दुनिया के अमीर शख्स के तौर पर फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। हालांकि बेजोस 1998 में अमेरिका के 400 सबसे अमीर की लिस्ट में शामिल किए गए थे।  

इसलिए कम हुआ मुनाफा

दरअसल, ऑर्डर डिलीवरी में तेजी लाने के लिए अमेजन ने भारी निवेश किया है, जिसकी वजह से मुनाफे में कमी देखने को मिली। अमेजन ने अपने प्राइम मेंबर्स के लिए एक बड़ा एलान किया था। अमेजन ने प्राइम मेंबर्स के लिए दो दिन के बजाय सिर्फ एक ही दिन में डिलीवरी मिलने का एलान किया था। इससे पहले कंपनी ग्राहकों को दो दिन में डिलीवरी देती थी। इससे कंपनी के शिपिंग खर्च में बढ़ोतरी हुई है। इस संदर्भ में कंपनी के सीईओ जेफ बेजोस ने कहा है कि लंबी अवधि के लिए निवेश फायदेमंद होगा। ग्राहक दो दिन के बजाय एक दिन में डिलीवरी की सुविधा को पसंद कर रहे हैं। 

इतना बढ़ा शिपिंग खर्च

डिलीवरी के इस एलान के बाद अमेजन का शिपिंग खर्च काफी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी का शिपिंग खर्च 46 फीसदी बढ़कर 68,160 करोड़ रुपये यानी 9.6 अरब डॉलर रहा। 

बिक्री में इजाफा

हालांकि एक दिन में डिलीवरी मिलने के एलान से कंपनी के बिक्री में इजाफा भी हुआ है। इससे कंपनी का रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में यह 4.97 लाख करोड़ रुपये यानी 70 अरब डॉलर रहा। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 56.6 अरब डॉलर था।

अक्तूबर-दिसंबर में इतने मुनाफे की उम्मीद

अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 80 अरब से 86.5 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 1.2 अरब डॉलर से 2.9 अरब डॉलर के मुनाफे की उम्मीद है।

मुनाफे में प्रमुख हिस्सेदारी वाली वेब सर्विस (एडब्ल्यूएस) से कंपनी को 63,900 करोड़ रुपये यानी नौ अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है, जो पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed